बिहारः पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 2999 नए मामले, 8 की हुई मौत

पटना। बिहार में कोरोना की दूसरी लहर के चलते हालात डरावने होते जा रहे हैं। इसके साथ ही नीतीश सरकार की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। बीते सोमवार को राज्य में फिर से 2999 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं सोमवार को कोरोना संक्रमण के चलते 8 लोगों की मौत हो गई। पटना में सोमवार को सबसे ज्यादा 1197 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 12 lakh से अधिक Active Case, जानें राज्यों के हालात | वनइंडिया हिंदी
    Bihar corona udpate 2999 new case of covid 19

    कोरोना संक्रमण के 2999 नए मामलों के साथ अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 17052 पहुंच गई है। पटना के अलावा बिहार के दूसरे जिलों की बात करें तो अररिया में 30, बेगूसराय में 102, भागलपुर में 161, भोजपुर में 61, बक्सर में 58, गया में 184, गोपालगंज में 65, जहानाबाद में 59, मुंगेर में 54, मुजफ्फरपुर में 141, नालंदा में 91, पूर्णिया में 63, सहरसा में 75, समस्तीपुर में 116, सारण में 67 और सिवान में भी 87 नए मामले सामने आए हैं।

    बता दें कि प्रदेश में जैसे-जैसे संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वैसे ही राज्य में रिकवरी रेट में भी गिरावट हो रही है। बिहार का रिकवरी रेट घटकर 93.48 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पल जांच में भी काफी तेजी कर दी है और 24 घंटे अब तक का सर्वाधिक 80 हजार 18 सैम्पल की जांच की गई। वहीं पटना एम्स में एक भी बेड खाली नहीं है। यहां नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+