बिहारः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1911 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हजार के पार
पटना। बिहार में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 1911 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें पटना में 743 नए मरीज मिले हैं। वहीं पटना के बाद गया और भागलपुर में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के 1911 नए मामले के बाद अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 7504 पहुंच गई है।

वहीं गुरुवार को 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है। पटना के IIT पटना में कोरोना का बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां 13 और छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अब कुल मिलाकर 21 छात्र संक्रमित हो गए हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए कैंपस को सील कर दिया गया है।
बीते गुरुवार को 24 घंटे में गया में 201 और भागलपुर में 145 संक्रमितों का पता चला है। मुजफ्फरपुर में93 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंगेर में 61 नए मामले आए हैं। बेगूसराय में 56 और अररिया में 56 मामले आए हैं। अरवल में 14, औरंगाबाद में 16, बांका में 12, भोजपुर में 18, बक्सर में 9, दरभंगा और पूर्वी चंपारण में 15 -15 नए मामले आए हैं।
गोपालगंज में 14, जमुई में 15, जहानाबाद में 49, कैमूर में 30, कटिहार में 4, खगड़िया में 10, किशनगंज में 19, लखीसराय में 10, मधेपुरा में 19, मधुबनी में 10, नालंदा में 33, नवादा में 5, पूर्णिया में 31, रोहतास में 20, सहरसा में 26, समस्तीपुर में 31, सारण में 38, शेखपुरा में 4, शिवहर में 5, सीतामढ़ी में 14, सीवान में 15, सुपौल में 13, वैशाली में 14 और पश्चिमी चंपारण में 25 संक्रिमत पाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications