आप तो बाहर गए थे, क्या करती थी आपकी पत्नियां, जानना चाहते हैं CM मांझी
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के विवादित बयानों के पर्याय बन गए है। मांझी अपने कामों से ज्यादा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है। कभी शराब को लेकर, तो कभी सुवर्णों को लेकर मांझी के विवादित बयान का सिलसिला थमने कानाम ही नहीं ले रहा है।
ताजा विवादित बयान उन्होंने बिहार की महिलाओं के चरित्र को लेकर दिया है। मांझी ने इस बार बिहार से पलायन रोकने के लिए ऐसा महिला विरोधी बयान दे डाला, जिस पर बवाल हो रहा है। एक कार्यक्रम में मांझी ने पलायन को लेकर कहा कि आप जवान आदमी बाहर चले जाते थे और साल भर बाद आते थे। आपकी पत्नी यहां घर पर क्या करती थी, यह सोचने की बात है।
मांझी ने पत्नियों के चरित्र पर सवाल उठा दिया। मांझी के इस बयान पर अब बवाल उठ गया है। मांझी ने कहा कि बिहार के लोग महाराष्ट्र जाकर आप 5 हजार कमाते है और इससे ज्यादा खर्च देते है। उन्होंने अपील की कि आप बिहार में ही काम करो, 5 हजार रुपया आपको यहीं मिल जाएगा।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मांझी ने सवर्णों को विदेशी कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। मांझी के इस बयान पर भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री मांझी प्रदेश में जातीय तनाव को बढ़ावा देना चाहते हैं।