बिहार के सीएम मांझी की सलाह, ताकत बढ़ाने के लिए इंटरकास्ट मैरेज करें दलित
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बेतुकी बयानबाजी कर एक बार फिर से सूर्खियों में आ गए हैं। मुख्यमंत्री मांझी जनसंख्या बढ़ाने के लिए दलितों को सलाह दे रहे हैं। मांझी ने दलित युवकों से कहा है कि वे विजातीय विवाह करें ताकि बिहार में वे बड़ी राजनीतिक ताकत बन सकें।

राजधानी पटना में मांझी एक वेलफेयर हॉस्टल में दलित स्टूडेंट्स के सामने बोल रहे थे। युवकों के सामने मांझी ने कहा कि दलितों की संख्या बढ़ाने के लिए नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा अंतरजातीय विवाह करने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमें एक बड़ी राजनीतिक ताकत बनना है तो हमें अपनी जनसंख्या को 16 से बढ़ाकर 22 फीसदी तक ले जाना होगा।
गौरतलब है कि मांझी पहले भी विवादस्पद बयान देते रहे हैं। नीतीश कुमार पर बयानबाजी करते हुए उन्होंने कहा था कि राज्य के विकास के लिए शानदार काम किया लेकिन वह भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं कस सके।












Click it and Unblock the Notifications