Bihar Budget 2022-23: राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, BJP विधायकों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज यानी कि शुक्रवार से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल ने सदन के समक्ष लिखित अभिभाषण को पढ़ा। वहीं कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया। वहीं अभिभाषण खत्म होने के बाद भाजपा के विधायकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। साथ ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। बता दें कि 28 फरवरी को आगामी साल का बजट पेश किया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

फिर विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद राज्यपाल ने अभिभाषण शुरू किया तो माले के दरौली विधानसभा से विधायक सत्यदेव राम ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके अलावा मो. खलील हत्या, हिजाब सहित कई मुद्दों पर विरोध किया गया। वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि राज्य का विकास दर 2.5 फीसदी कायम है। राज्य देश के अधिकतर राज्यों से ऊपर रहा है।
इस साल 41.2 सीडी रेशियो रहा है। कृषि, पर्यटन और जल जीवन हरियाली में बेहतर काम किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। कोरोना काल में भी स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर काम किया। बिहार में शिशु मृत्यु दर को बेहतर किया गया है। राष्ट्रीय स्तर से भी बिहार में काम हुआ है।
उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण को बिहार के विकास का दस्तावेज बताया। साथ ही कहा कि बिहार ने विपरीत परिस्थितियों में भी काम किया है। बिहार का सकल घरेलू उत्पास लॉक डाउन के कारण 2.5 प्रतिशत रहा। 2020-21 में सरकार का कुल व्यय पिछले साल से 13.4 प्रतिशत बढ़ा। सामान्य सेवाओ में 11.1 प्रतिशत, सामाजिक सेवाओ में 10.4 प्रतिशत रहा।












Click it and Unblock the Notifications