बिहार के ‘शत्रु’ लगातार पटना में क्यों
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार के शत्रु यानी बिहारी बाबू यानी शत्रुध्न सिन्हा आजकल पटना में डेरा जमाए हुए हैं। वे लगातार अपने पुराने मित्रों से लेकर भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं से गुफ्तुगू कर रहे हैं।
उनकी विधानसभा चुनाव से कई पहले इतनी सक्रियता से राजनीतिक हलकों में हैरानी जरूर पैदा कर रहीहै। शत्रुध्न सिन्हा ने बीते दिनों भाजपा के बिहार से राज्यसभा सांसद आर.के.सिन्हा से उनके आवास में जाकर मुलाकात की। दोनों ने काफी देर तक बंद कमरे में मुलाकात की।
कायस्थ समाज
दोनों को बिहार के कायस्थ समाज का असरदार नेता माना जाता है। इस बातचीत पर आर.के.सिन्हा ने वन इंडिया से कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना के संसद बिहारी बाबू शत्रुध्न सिन्हा जी पटना स्थित मेरे आवास पर एकांत वार्ता हेतु पधारें थे। हमने बिहार की ताजा राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर भी बात की।
अब सूरत की साड़ी के जरिये बिहार जीतेंगे मोदी?
लालू से मिले
बिहार में चुनाव के नये राजनीतिक समीकरणों को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है। इन सबके बीच शत्रुध्न सिन्हा ने हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आवास पर पहुंच कर उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई भी दी।
आडवाणी से लाभ ले
बता दें कि शत्रुध्न सिन्हा ने हाल ही में तब हंगामा सा खड़ा कर दिया था जब उन्होंने कहा था कि भाजपा में लालकृष्ण आडवाणी से सलाह नहीं ली जा रही। पार्टी को उनके मार्गदर्शन से लाभ लेना चाहिए।
जानकारों का कहना है कि शत्रु आमतौर पर पटना जब आते हैं तो दो-चार दिन के बाद वापस मुंबई या दिल्ली चले जाते हैं। पर इस बार वे कई दिनों से पटना में ही हैं। जाहिर है कि कोई बात तो है कि वे इतने लंबे समय से पटना में हैं।
उनका शहर पटना
हालांकि पटना उनका शहर है। बॉलीवुड में स्टार बनने सा पहले वे यहां पर घूमते थे। सूत्रों का कहना है कि अब वे पटना से सीधे दिल्ली ही जाएंगे। क्योंकि अब संसद का मानसून सत्र चालू होने वाला है। सत्र काफी हंगामेदार होने की संभावना है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?













Click it and Unblock the Notifications