टॉपर बनाने के लिये रूबी से की गई थी बड़ी डिमांड

पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार के सबसे चर्चित स्टेट टॉपर घोटाले में एक नया खुलासा हुआ है। खुलासा हुआ है उस डिमांड का जो रूबी को टॉपर बनाने के लिये रखी गई थी। इंटर की आर्ट्स टॉपर रूबी राय को भी स्टेट टॉपर बनाने के लिए शिक्षा माफिया और अधिकारियों ने एक या दो लाख रुपए नहीं बल्कि 6 एकड़ जमीन की मांग की थी।

Big demand put in front of Ruby for making her topper

स्टेट टॉपर बनने के लिए 6 एकड़ जमीन दांव पर लगाने वाले आखिरकार कौन हो सकते हैं। असल में वो हैं टॉपर घोटाले के मास्टरमाइंड और वीआर कॉलेज वैशाली के प्राचार्य बच्चा राय। रूबी के पिता अवधेश कुमार राय के बेहद करीबी हैं। जिन्होंने अपनी बेटी को स्टेट टॉपर बनाने के लिए छह एकड़ की जमीन बच्चा राय और बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर को देने की बात कही थी।

पर जमीन किस लिये

बोर्ड अध्यक्ष लाल केश्वर तथा बच्चा राय दोनों एक साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी में लगे हुए थे। कॉलेज खोलने के लिए जमीन की कमी थी। जहां उन्हें कॉलेज खोलना था वहां रूबी के पिता अवधेश राय की जमीन पड़ती है। बस इसी जमीन की खातिर लालकेश्वर और बच्चा ने रूबी के पिता को यह ऑफर दे दिया कि तुम मुझे जमीन दो, हम तुम्‍हारी बेटी को टॉपर बनायेंगे।

एग्जाम देने से 1 वर्ष पूर्व हुए इस सौदा ने तो रूबी को स्टेट टॉपर बना दिया। पर उसे इस बात की जानकारी नहीं थी। पिता के द्वारा अपने पैतृक जमीन का सौदा करते हुए बेटी को टॉपर बनाया पर वह धोखेबाजों की शिकार हो गई। पिता को यह सौदा इतना महंगा पड़ा कि उसकी बेटी सलाखों के पीछे पहुंच गई।

जमीन को लेकर भिड़े थे लालकेश्वर और बच्चा

अवधेश राय ने बच्‍चा और लालकेश्‍वर को जमीन दे दी, तो इन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों की नियत डोलने लगी। लालकेश्वर को जमीन का एक तिहाई हिस्सा अपना निजी बंगला बनाने के लिये चाहिये था। जिस पर बच्‍चा राय तेयार नहीं था।

फिर क्या था लालकेश्वर ने भी अपनी कलम पटक दी और सारी डिलिंग कैंसिल करते हुए अपने वादे से मुकर गए। डील कैंसिल होने के बाद लालकेश्वर की पत्नी उषा सिन्‍हा को बीच में आना पड़ा। फिर जाकर दोनों में समझौता हुआ और रूबी को स्टेट टॉपर बना दिया गया। यह सारा प्रकरण बोर्ड ऑफसि में ही इंटर की परीक्षा के बाद मार्च में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+