Bihar: फ‍िर बरपा नक्सल‍ियों का कहर, जेसीबी मशीन फूंक कर दी धमकी

naxalite-bihar
पटना। अभी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान को ज्यादा दिन नहीं बीते जिसमें उन्होंने नक्सल‍ियों को ना बख्शने की हिदायत दी थी। बिहार में एक बार फिर नक्सल‍ियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।

जिले के कोंच थाना अंतर्गत उसास-लक्ष्मण बिगहा पथ निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के एक जेसीबी मशीन वाहन और रोड रौलर को हमलावरों ने आग लगा दी। कई लाख रुपए मूल्य का नुकसान हुआ। हमलावर अपने को प्रतिबंधित संगठन भाकपा-माओवादी के कैडर होने का दावा करते हुए घटनास्थल से फरार हो गए।

पढ़ें- दास्तान-ए-शर्म

अनिल कुमार कंस्ट्रक्शन के द्वारा उपरोक्त पथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है। करीब 25 की संख्या में रहे हमलावरों ने उसास मध्य विद्यालय के पास पार्क जेसीबी एवं रोड रौलर को आग के हवाले कर दिया।

हमलावरों ने चालक से कहा कि ठेकेदार का अंजाम बुरा होगा। एक पत्र अरुण को हमलावरों ने दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त पत्र को हमलावरों ने वापस ले लिया। भाकपा-माओवादी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए हमलावर पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए।

अनिल कुमार का कहना है कि माओवादियों के द्वारा पूर्व में कभी भी धमकी या लेवी की मांग नहीं की गई थी। अवर निरीक्षक योगेन्द्र दास ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस-प्रशासन ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+