Bihar: जनशताब्दी लूट कांड में शामिल अपराधि‍यों की हुई पहचान

train-robbery
गया। बिहार में अपराध‍ियों-लुटेरों के हौंसले भले ही बुलंद हों पर यहां पुलिस की सूझ-बूझ से एक संगीन मामला सुलझता नजर आ रहा है। पिछले मंगलवार रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के एसी कोच में लूट की घटना का अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। रेल पुलिस उन दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

छापेमार दल की तैनाती की गई है, जिससे इस तरह के अपराधी कानून के हत्थे चढ़ सकें। माना जा रहा है कि इस लूटकांड में अधिकतर अपराधी झारखंड क्षेत्र के हैं। इन लोगों को चिह्नित कर इनके ठिकानों पर छापेमारी की विशेष रणनीति बनायी गई है।

पढ़ें- रमजान में खलल

हाजीपुर हेडक्वार्टर की टीम भी जनशताब्दी एक्सप्रेस लूट कांड के खुलासे पर काम कर रही है। तीन सदस्यीय दल बुधवार की रात से ही कोडरमा-गया रेल सेक्शन के गुरपा, गझंडी, बसकटवा, दिलवा आदि स्टेशन क्षेत्र में कैंप कर रहा है। रेल एसपीरेल एसपी उपेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जनशताब्दी एक्सप्रेस लूट कांड को रेल पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है।

अपराधियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आरोप साबित होने पर दोष‍ियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा। इस मामले पर रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस बल भी सहयोग कर रहा है जिससे रक्षा क्षेत्र जैसी कोई समस्या पैदा ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+