बिहार: आरा के डिप्टी मेयर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पुलिस के मुखिया डिजीपी पीके ठाकुर के द्वारा जब कभी भी यह कहा जाता है कि बिहार में कानून राज स्थापित है। इसे सुनते ही बिहार के अपराधी बेकाबू हो जाते हैं और ताबड़तोड़ घटना को अंजाम देने में लग जाते हैं। आज सुबह बेखौफ अपराधियों ने आरा नगर निगम के डिप्टी मेयर बसंत सिंह को मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद शूटर आसानी से फरार भी हो गए।

आपको बताते चलें की अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम नवादा थाना के मौलाबाग मोहल्ले के पास दिया गया। जहां डिप्टी मेयर बसंत सिंह हर रोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। लेकिन आज सुबह वह मॉर्निंग वॉक करते हुए अपनी यात्री बस का हिसाब किताब लेने मौलाबाग बस स्टैंड जा रहे थे। रास्ते मे पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
घायलावस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उनकों दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी सहित पुलिस के आला अफसरों ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आपको बताते चलें की डिप्टी मेयर बसंत सिंह का ट्रांसपोर्ट का भी बिजनेस है जिसमें कई यात्री बस भी चलते हैं। पुलिस इस मामले में बस परिचालन को लेकर आपसी विवाद का कारण भी बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications