भाभी के चक्कर में पड़े देवर ने पत्नी पर फेंका एसिड, बुरी तरह जख्मी
पटना (मुकुंद सिंह)। पति पत्नी के बीच में अचानक आ गई 'वो'। जिसके बाद अच्छा-खासा हंसता खेलता परिवार बिखर गया। वहीं पति और 'वो' ने मिलकर बीच में रूकावट बन रही पत्नी को रास्ते से हटाने कर खौफनाक साजिश रच डाली। फिर सोई हुई पत्नी के शरीर पर दोनों ने खौलता हुआ एसिड फेंक दिया। फिलहाल वो गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट है।

मामला वैशाली जिले के थाना गोरौल क्षेत्र के हुसैना खुर्द गांव का है। यहां के रहने वाले लाल बाबू की शादी है 15 साल पहले वैशाली जिले के महुआ गांव के पुनम के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो लड़के और एक लड़की हुई। लेकिन पिछले 1 साल से उसका संबंध मझले भाई की पत्नी से हो गया। मझला भाई दूसरे प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। धीरे धीरे उसके संबंध की चर्चा आस पड़ोस में भी होने लगी। जिसे देखते हुए पुनम ने अपने पति को समझाया और भाभी से दूर रहने की हिदायत दी।
लेकिन उसके पति द्वारा इन बातों को अफवाह बताते हुए नजर अंदाज कर दिया गया। पिछले हफ्ते पुनम ने अपने पति और जेठानी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसके बाद पूनम के पति और जेठानी ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। दोनों ने सोते वक्त पूनम के शरीर पर एसिड डाल कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। पुलिस को दिए बयान में पूनम ने कहा कि पति और मझली भाभी के बीच चल रहे अवैध संबंध को लेकर उसकी हत्या करने की साजिश रची गई है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए घायल महिला के पति और जेठानी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications