बिहार में जंगलराज- रितिक की लाश पर मांगी 50 लाख की फिरौती
पटना। इसे बिहार में जंगलराज की वापसी कह सकते हैं, क्योंकि घर से क्रिकेट खेलने के लिये निकले एक बच्चे को अगवा कर लिया जाता है और फिर उसकी हत्या कर दी जाती है। हत्या के दो दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलता है। और इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि हत्यारे बच्चे की लाश पर फिरौती मांगते हैं।
पढ़ें- बिहार से गुजरे ट्रेन तो अंदर से लॉक कर लें बोगी

जी हां लाश ही कहेंगे, क्योंकि जिस रितिक को बदमाशों ने रविवार को अगवा किया था, उसकी लाश देखने के बाद पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि उसकी हत्या रविवार को ही कर दी गई थी। जबकि फिरौती के लिये फोन कॉल्स मंगलवार की सुबह तक आती रहीं।
एकंगरसराय से अपहृत राइस मिल के मालिक के 14 वर्षीय पुत्र रीतिक राज को बदमाशें ने आखिरकार मार ही दिया। उसके शव को जहानाबाद के हुलासगंज स्थित एक भवन से बरामद कर लिया गया है। सूत्रों की माने तो इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रितिक राज की हत्या संभवतः रविवार को कर दी गयी थी। बता दें कि अपहरण का नामजद आरोपी आशीष कुमार थाना से कल ही फरार हो गया था, जिसके कारण आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया।
पढ़ें- बिहार में छात्रा को अगवा कर ले गये हरियाणा

प्रभारी एसपी राजेश कुमार व अन्य वरीय पदाधिकारी ने किसी तरह लोगों को शांत करवाया, जिसके बाद सड़क जाम को हटाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल शव का पोस्ट मार्टम जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला
राइस मिल मालिक के 14 वर्षीय पुत्र रीतिक राज का रविवार को उस समय अपहरण कर लिया गया, जब वह घर से क्रिकेट खेलने के लिए बाहर निकला था। अपहरण के बाद अपहृत छात्र के मोबाइल से ही अपहर्ताओं ने 50 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी।
घटना के बाद पीड़ित पिता निरंजन प्रसाद ने एकंगरसराय थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले पूछताछ कर रही थी। तभी वह पानी पीने के बहाने पुलिस की मौजूदगी में चकमा देकर फरार हो गया। ज़िले के वरीय पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में थाना से फरार होने की घटना पुलिस महकमे के ऊपर सवालिया निशान है।

थानाध्यक्ष की माने तो आरोपी पानी पीने के बहाने पुलिस को ढकेल कर भाग गया।अब सवाल यह उठता है कि कैसे कोई आरोपी पूछताछ के दौरान वो भी थाना परिसर से इतने वरीय पुलिस पदाधिकारी के सामने से भाग जाता है और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। फिलहाल बुधवार को फिर से एकंगरसराय में लोगों ने रोड जाम कर दिया है और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications