'आजम खान' ने मांगी DIG से 20 लाख रुपए की रंगदारी
पटना। बिहार में बढ़ रहे अपराध के खौफ से जहां सूबे की जनता आतंक के साए में जी रही है वहीं अब अपराधियों का कहर पुलिस प्रशासन के अफसरों पर भी दिखने लगा है। अपराधियों का दुस्साहस दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसी दुस्साहस का परिचय देते हुए खुद को उत्तर प्रदेश के आजम खान बताते हुए अपराधी ने कोसी रेंज के डीआईजी चंद्रिका प्रसाद से 20 लाख रुपए की रंगदारी देने की मांग की है। वहीं रंगदारी की रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की तथा जान से हाथ धोने की भी बात कही गई है। ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड, 5 कॉलगर्ल्स गिरफ्तार, Whatsapp पर होती थी डीलिंग

धमकी भरे मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस नंबर से फोन कॉल आया था उसकी डिटेल निकालने की कार्यवाही चल रही है। जांच के दौरान धमकी भरे फोन कॉल का नंबर उत्तर प्रदेश का ही बताया जा रहा है। लेकिन उस फोन कॉल को अभी कौन इस्तेमाल कर रहा है और किसके नाम पर सिम लिया गया है इसकी बारीकी से जांच करते हुए कॉल डिटेल के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से बेखौफ अपराधियों द्वारा व्यवसायियों, चिकित्सको से रंगदारी मांगने की घटना में काफी प्रगति हुई है। इसमें कई ऐसे ही मामले सामने आए हैं जिसमें सुशासन के अधिकारियों से भी रंगदारी मांगने की बात की गई है। कुछ दिन पहले अपराधियों ने पूर्वी चंपारण के एक न्यायिक अधिकारी से फोन पर 10 लाख रूपए की रंगदारी की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications