ऑनलाइन सेक्‍स रैकेट का भंड़ाफोड, 5 कॉलगर्ल्‍स गिरफ्तार, Whatsapp पर होती थी डीलिंग

पटना। पुलिस ने पटना के एक होटल और मकान में चल रहे जिस्‍मफरोशी के धंधे का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से पांच ग्राहकों और मकान से दो युवकों के साथ पांच कॉलगर्ल्‍स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने गांधी मैदान थाने के होटल न्यू मेघा और आरके नगर में पी मिश्रा के मकान में छापेमारी करते हुए इस रैकेट का खुलासा किया। जानकारी देते हुए एसएसपी मनू महाराज ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि गांधी मैदान थाने के एग्जिवेशन रोड स्थित न्यू मेधा होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है।

Police busted online sex racket in patna, 5 callgirls arrested

सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम का गठन कर होटल न्यू मेगा में छापेमारी की गई। छापेमारी में सेक्स रैकेट के संचालक संजय कुमार जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया। संजय कोलकाता का रहने वाला है। पुलिस को पूछताछ में यह पता चला कि बाहर की लड़कियों को पैसे तथा अच्छी नौकरी करने के लालच में दलाल पटना ले आते थे। फिर उसे धीरे धीरे देह व्यापार की दलदल में उतार दिया जाता था। वहीं इस धंधे के संचालन करने वाले संचालक बड़ी ही आसानी से पुलिस की आंखों में धूल झुकते हुए जिस्म का एक गंदा खेल खेल रहे थे।

Whatsapp पर होती है जिस्‍म की सौदेबाजी

पुलिस ने बताया कि Whatsapp पर लड़कियों की फोटो डालकर ग्राहकों को बुलाया जाता था। पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि संचालक ग्राहकों से ढाई हजार रुपया लेता था। लड़कियों को मात्र सात सौ रूपये ही देता था। पुलिस होटल मालिक के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। मेघा होटल में छापेमारी में पकड़े गए संचालक के बयान के आधार पर पुलिस ने रामकृष्णा नगर के पी मिश्रा के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट को पकड़ा। पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं इस सेक्स रैकेट का संचालन अजीत करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+