भगवान राम के बाद कानूनी पचड़े में फंसे भक्त हनुमान, समन जारी
पटना। हाल ही में बिहार के एक वकील ने भगवान राम के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब राम के परम भक्त हनुमान के खिलाफ समन जारी किया गया है। मामला बिहार के बेगुसराय से जुड़ा है, जहां रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन के एसडीएम कोर्ट ने हनुमान के खिलाफ फैसला सुनाते हुए उनके खिलाफ समन जारी कर दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद जिले के सर्कल ऑफिसर ने भगवान हनुमान के नाम पर नोटिस भेजकर मंदिर हटाने को कहा है।

भगवान हनुमान को नोटिस
भगवान हनुमान को भेजे गए इस नोटिस में उन्हें अपना मंदिर हटाने को कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि आपके मंदिर के कारण सडक़ से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। हनुमान जी की मूर्ती पर ये नोटिस चिपका दी गई है। इस नोटिस के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा और विरोध शुरु कर दिया है।
बजरंग दल के विरोध के बाद सर्किल ऑफिसर ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली है और कहा है कि वो छानबीन कर रहे हैं कति किसकी गलती के कारण हनुमान मंदिर को नोटिस भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications