मां की गोद से उठाकर दुधमुंहे बच्चे की बेरहमी से हत्या
पटना (मुकुंद सिंह)। कहते हैं एक बच्चे के लिए सबसे महफूज जगह उसकी मां की गोद रहती है। लेकिन मोतिहारी के उस सात महीने के बच्चे के लिए मां की गोद भी महफूज नहीं रही। अपराधियों का कहर इस तरह हावी हुआ कि दूधमुंहे बच्चे को मां की गोद से उठाकर बुरी तरह काटते हुए उसकी हत्या कर दी गई। बेटे को भूख से तड़पता देख मजबूर हुई मां की ममता, सड़क किनारे बच्चे को छोड़ा

जी हां, दिल दहलाने वाली यह घटना बिहार के मोतिहारी जिले की है। यहां के पकरी दयाल थाना क्षेत्र के चोरमा लहेरी टोला में मोहम्मद जफरुल्लाह के घर देर रात अपराधी घुसे और मां के साथ सोए 7 महीने के बच्चे को उठा ले गए। जब मां की नींद खुली तो बच्ची को नहीं देख काफी घबरा गई और घर मे सोए हुए सभी परिजनों को जगाते हुए बच्चे की खोज करने लगी।
लेकिन बच्चा का कहीं नहीं पता चल पाया। आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। वहीं जब सुबह हुआ तो यह पता चला कि गांव से दूर एक बच्चे की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई है। खबर सुनते ही जफरुल्लाह की पत्नी के साथ-साथ पूरा परिवार उसे देखने के लिए गया। जहां अपने बेटे की लाश देखते ही जफरुल्लाह की पत्नी नगमा बेहोश हो गई।
तो परिवार वालों का यही कहना था कि आखिरकार इस दुधमुंहे बच्चे ने किसी का क्या बिगाड़ा था? जो इसकी हत्या कर दी। बच्चे की हत्या की सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंची पकड़ीदयाल थाने की पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बच्चे की हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार बच्चे की हत्या के पीछे क्या कारण है? अभी तक हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हलाकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की दावा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications