अगर यहां हुआ भूकंप का केंद्र तो होगी 5 लाख लोगों की मौत: नीतीश
पटना। बिहार बार-बार भूकंप के झटकों से हिल रहा है। अब तक तकरीबन यूपी-बिहार समेत पूरे भारत को मिलाकर 108 बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। भूकंप के झटकों के लोगों के मन में खौफ फैदा कर दिया है तो वहीं प्रशासन लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतिंत हैं। [ भूकंप से जुड़ी हर खबर ये लिए यहां क्लिक करें ]

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसी चिंता से परेशान हैं। उन्हें डर है कि अगर इसी तरह से लगातार भूकंप के झटके आते रहे तो मरने वालों की तादात बढ़ती जाएगी। नीतीश की चिंता बस इतनी ही नहीं हैं। उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि अगर भूकंप का केंद्र पटना रहा तो यहां पर एक झटके में कम से कम 5 लाख लोग जान गंवा बैठेंगे।
यूपी के पचास जिलों पर मंडरा रहा है भूकंप का खतरा!
नीतीश की चिंता भी स्वभाविक हैं। दरअसल इसकी वजह राजधानी में सुरक्षा मानकों की उपेक्षा है। संकरी गलियों में भी जिस तरह के ऊंचे-ऊंचे मकान बना दिए गए हैं, उसमें बचने की कोई उम्मीद नहीं हैं।
भारत के इन शहरों के लिए काल बन सकता है भूकंप
नीतीश कुमार ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भूकंप का केन्द्र पहाड़ी क्षेत्र है। अगर यह केन्द्र मैदानी इलाकों में हो तो क्षति की कल्पना करना भी भयावह है। भूकंप ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरकारी और निजी भवन भूकंपरोधी बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब यहां के स्कूल , अस्पताल, दफ्तर और सभी सरकारी कार्यालय भूकंपरोधी बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications