बिहार: पैसेंजर ट्रेन में GRP के दो जवानों को गोली मारी, एक की मौत

पटना (मुकुन्द सिंह)। बिहार में बहार देखने की उम्मीद लेकर लोगों ने नीतीश कुमार को दोबारा सत्ता की चाभी सौंपी थी लेकिन बिहार के जो हालात हैं उसकी कल्पना मात्र से डर लगने लगा है। जी हां यहां लगातार बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को बीच सड़क पत्रकार की गोली मारकर हत्या की वारदात के चंद घंटे बाद ही चलती ट्रेन में जीआरपी के दो जवानों को गोली मार दी गई। इसमें एक जवान की मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी है।

बिहार से गुजरे ट्रेन तो अंदर से लॉक कर लें बोगी!

Two RPF jawans shot at on Buxar passenger train

मामाला बक्सर पैसेंजर ट्रेन का है। जीआरपी में तैनात आरक्षी अभिषेक सिंह और नंदलाल यादव ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रहे थे। तभी बक्सर के पास पौनी में देर रात आचानक अपराधियो ने दोनों आरक्षियों को गोली मार दी और उनके अश्लहे लूट कर फरार हो गए। गोली लगने से एक आरक्षी अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा आरक्षी नंदलाल गंभीर रूप से घायल है। वहीं इस घटना को देख रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार अपराधियों द्वारा इन दोनों जवानों पर फायरिंग क्यों की गई।

Two RPF jawans shot at on Buxar passenger train

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी गोलीबारी में घायल हुए आरक्षी नंदलाल होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है। वही सभी की नजर आरक्षी नंदलाल पर टिकी है। उसके होश में आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा कि आखिरकार अपराधियों ने क्यों उन पर हमला किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+