इन 10 बातों की वजह से पीएम मोदी ने उड़ा दी है पाक की नींद!
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों अपनी पहली सऊदी अरब की यात्रा पर थे और उनकी इस यात्रा को सऊदी अरब ने काफी अहम करार दिया। लेकिन वहीं कोई ऐसा भी है जिसकी नींद पीएम मोदी के सऊदी अरब के दौरे की वजह से उड़ी हुई है।
यह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान है और अमेरिका की एक टॉप एक्सपर्ट की मानें तो पीएम मोदी की इस यात्रा से पाकिस्तान को खासी परेशानी हो सकती है।
पीएम मोदी को मिला सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान
क्यों भारत के लिए अहम पीएम मोदी का सऊदी दौरा
इस एक्सपर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और सऊदी अरब को न सिर्फ आर्थिक बल्कि रणनीतिक तौर पर भी काफी करीब ला सकती है।
अमेरिकी थिंक टैंक, इंडियन इनिशिएटिव ऑफ द हडसन इंस्टीट्यूट में भारतीय मूल की अपर्णा पांडे ने पीएम मोदी की इस यात्रा पर टिप्पणी दी है।
सऊदी के सुल्तान को पीएम मोदी का गिफ्ट
उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब को अपना एक अहम साझीदार और आर्थिक मददगार मानता आ रहा है। एक नजर डालिए कि आखिर पिछले दिनों जो कुछ हुआ उसकी वजह से क्यों आजकल पाकिस्तान को नींद नहीं आ रही है।

पाक को अपना एक दोस्त खोने का डर
पीएम मोदी के हालिया सऊदी दौरे से पाक काफी परेशान है। पाक को लग रहा है कि पीएम मोदी की इस यात्रा की वजह से वह अपना एक अहम साथी खो सकता है और वह भी अपने प्रतिद्वंदी भारत के हाथों।

स्वागत से पाक को सिरदर्द
अपर्णा ने कहा कि जिस गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत सऊदी अरब में हुआ, उसकी वजह से पाक को काफी परेशानी हो रही है।

धर्म और इंटरनेशनल रिलेशंस
पाक को यह बात नहीं भूलनी नहीं भूलनी चाहिए कि इंटरनेशनल रिलेशंस देश के हितों से जुड़े होते हैं और वह किसी धर्म पर आधारित नहीं होते हैं।

क्यों करीब आ रहे भारत और सऊदी अरब
अपर्णा मानती है कि आर्थिक और रणनीतिक मुद्दे भारत को सऊदी अरब के करीब ला रहे हैं। दोनों क्षेत्र भारत और बाकी देशों के साथ उसके संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं।

भारत को मानते हैं दुश्मन
अपर्णा के मुताबिक पाक के लोग भारत को अपने दुश्मन के तौर पर देखते हैं और ऐसे में यह यात्रा भारत और पीएम मोदी के लिए जीत की ही तरह है।

पाक के किसी नेता को नहीं कोई सम्मान
पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सऊदी के सुल्तान शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज ने उन्हें को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द किंग अब्दुल अजीज ऑर्डर' प्रदान किया था। पाकिस्तान के किसी नेता को किसी यह पुरस्कार नहीं दिया गया।

मदद के बावजूद पाक नजरअंदाज
सऊदी अरब ने पाक को पिछले कई वर्षों में कई अरबों डॉलर की मदद की है और पाक के कई नागरिकों को यहां पर रोजगार मिला हुआ है।

सऊदी अरब के साथ कितना कारोबार
अपर्णा पांडे ने कहा है कि वर्ष 2014-2015 में 39. 4 अरब डॉलर के द्विपक्षीय कारोबार के साथ भारत और सऊदी अरब आर्थिक रूप से एक दूसरे के लिए काफी अहम हो गए हैं। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच कारोबार सिर्फ 6. 1 अरब डॉलर का है।

पाक महसूस कर रहा खतरा
भारत के लिए सऊदी अरब उसके तेल आयात का मुख्य स्रोत है, जो भारत की वाषिर्क तेल मांग के पांचवें हिस्से की आपूर्ति करता है। सऊदी अरब के लिए चीन, जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बाद भारत उसका पांचवां सबसे बड़ा उपभोक्ता है। पाकिस्तान इस विकास को एक खतरे के तौर पर देख सकता है।

सऊदी अरब जाने वाले चौथे पीएम मोदी
पीएम मोदी शनिवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब गए थे। वर्ष 1956 में जवाहरलाल नेहरू, 1982 में इंदिरा गांधी और वर्ष 2010 में मनमोहन सिंह के बाद मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले चौथे भारतीय प्रधानमंत्री हैं।











Click it and Unblock the Notifications