जानें कौन हैं पाकिस्तानी विधायक सानिया आशिक, जिनका हाल ही में वायरल हुआ था अश्लील वीडियो

जानें कौन हैं पाकिस्तानी विधायक सानिया आशिक, जिनका हाल ही में वायरल हुआ था अश्लील वीडियो

नई दिल्ली, 20 नवंबर: पंजाब के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की विधायक सानिया आशिक इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। पाकिस्तानी विधायक सानिया आशिक का हाल ही में एक अश्लील वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सानिया आशिक का ये प्राइवेट वीडियो अक्टूबर 2021 में वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सानिया आशिक ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। सानिया ने अक्टूबर में वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन उसकी पहचान नहीं बताई है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि अश्लील वीडियो में दिख रही महिला सानिया आशिक है या कोई अन्य महिला। आइए जानें कौन हैं पाकिस्तानी विधायक सानिया आशिक।

नवाज शरीफ की करीबी हैं सानिया आशिक

नवाज शरीफ की करीबी हैं सानिया आशिक

सानिया आशिक इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी सरकार की आलोचक रही हैं। सानिया के पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। सानिया आशिक पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की करीबी हैं। सानिया आशिक पाकिस्तान की राजनीति में एक सक्रिय महिला रही हैं। उन्हें कई मौकों पर मरियम नवाज के साथ देखा गया है।

पाक चुनाव में निर्वाचित होने वाली सबसे कम उम्र की सदस्य हैं सानिया

पाक चुनाव में निर्वाचित होने वाली सबसे कम उम्र की सदस्य हैं सानिया

सानिया आशिकी का जन्म और पालन-पोषण पाकिस्तान के लाहौर में हुआ है। सानिया 28 साल की हैं। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से फार्मेसी-डी (डॉक्टर ऑफ फार्मेसी) की डिग्री ली है। 25 साल की उम्र में सानिया 2018 के आम चुनाव में निर्वाचित होने वाली पंजाब विधानसभा की सबसे कम उम्र की सदस्य हैं। सानिया अपने प्रांत की महिलाओं के उत्थान के लिए खुद को प्रतिबद्ध बताती हैं।

सानिया ने कहा- वायरल वीडियो मेरा नहीं है

सानिया ने कहा- वायरल वीडियो मेरा नहीं है

सानिया को इस वीडियो के बारे में पिछले महीने अक्टूबर 2021 में पता चला था। जिसके बाद सानिया ने आनन-फानन में सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को पूरी बात बताई। दावा किया जा रहा है कि वह वीडियो में दिख रही महिला सानिया है, लेकिन खुद सानिया ने इस सब से इनकार किया है। इस बात की शिकायत उन्होंने इमरान खान की केंद्र सरकार से भी की है। तीन महीने तक चली जांच के बाद,एक व्यक्ति को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है लेकिन उसके विवरण का खुलासा नहीं किया गया है।

सानिया को आ रहे हैं धमकी भरे फोन कॉल

सानिया को आ रहे हैं धमकी भरे फोन कॉल

पाकिस्तान टुडे को दिए इंटरव्यू में सानिया आशिक ने कहा, 'छह लोगों ने मेरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसके अलावा मेरी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हुई हैं। तब से मुझे धमकी भरे फोन आ रहे हैं और मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+