Video: अंजू कब आएगी भारत? पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने अब सबकुछ बताया, कहा- 'वो पुलिस के सवालों...'
Anju Nasrullah News: भारत के राजस्थान की रहने वाली अंजू पिछले कई महीनों से पाकिस्तान में जाकर रह रही हैं। पाकिस्तान में अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। पिछले महीने की शुरुआत में नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू अक्टूबर में भारत जाएंगी। लेकिन अंजू अक्टूबर महीने के अंत तक भारत नहीं लौटीं। नवंबर महीना भी खत्म होने को हो।
वहीं अब नसरुल्लाह ने पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहसिन के साथ बातचीत में बताया है कि अंजू भारत कब लौटने वाली हैं। नसरुल्लाह ने कहा है कि, वीजा का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस वीडियो में नसरुल्लाह ने यूट्यूबर मोहसिन से अंजू से मिलने से लेकर अब तक की सारी बातें बताई हैं। (वीडियो खबर के अंत में है)

नसरुल्लाह ने कहा है कि पाकिस्तान में अंजू के वीजा का काम लगभग पूरा हो चुका है। नंवबर के आखिर तक अंजू भारत लौट जाएंगी। नसरुल्लाह ने यह भी बताया कि वह खुद अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने जाएंगे।
नसरुल्लाह ने कहा, 'अंजू सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों के लिए भारत जा रही हैं क्योंकि वो अपने बच्चों को बहुत याद कर रही हैं। अंजू की मानसिक स्थिति फिलहाल सही नहीं है।'
नसरुल्लाह ने कहा, 'अंजू भारत जाकर पुलिस के सभी सवालों के जवाब भी देंगी।' बता दें कि असल में अंजू के खिलाफ उनके भारतीय पति अरविंद ने शिकायत दर्ज कराई थी। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अंजू को भारत आने पर कानूनी पचड़ों का सामना करना पड़ सकता है।
नसरुल्लाह ने यह भी बताया कि, 'अंजू से जब मेरी बात शुरू हुई तो उसने शुरुआत के एक साल में ही मुझे बता दिया था कि वो शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।' अंजू की एक बड़ी बेटी है और एक चार साल बेटा भी है। अंजू का अपने भारतीय पति से पिछले 10 सालों से विवाद भी चल रहा है। फिलहाल दोनों का तलाक नहीं हुआ है।
राजस्थान के भिवाड़ी जिले की 29 वर्षीय महिला अंजू जुलाई में फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत गई थी। तब से वह पाकिस्तान में ही रह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications