Video: कैटरीना के गाने अफगान जलेबी पर ठुमके लगाता पाकिस्‍तानी पायलट

इस्‍लामाबाद। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक पाकिस्‍तानी पायलट फ्लाइट की कॉकपिट में ठुमके लगाता नजर आ रहा है। यह वीडियो करीब चार दिन पहले फेसबुक पर पोस्‍ट किया गया था।

shaheen-airlines-pakistan

पायलट का साथी भी वीडियो में नजर आ रहा है।इस वीडियो के आने के बाद से ही पाकिस्‍तान में सुरक्षा से जुड़े मामलों पर बहस शुरू हो गई है। पिछले हफ्ते लाहौर में लैंडिंग के समय पाक की प्राइवेट एयरलाइन कंपनी शाहीन एयरलाइन का प्‍लेन रनवे पर फिसल गया था।

इस फ्लाइट में करीब 100 लोग सवार थे। इस वाकये के बाद जांच में सामने आया कि पायलट ने शराब पी हुई थी।

'अफगान जलेबी' गाना फिल्‍म 'फैंटम' का है और यह फिल्‍म वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के आगे की कहानी पर बनी है। इस गाने पर कैटरीना कैफ ने परफॉर्म किया है। जैसे ही पायलट इस गाने पर नाचना शुरू करता है, उसके साथी उससे पूछते हैं कि क्‍या उसने शराब पी हुई है।

वहीं पाकिस्‍तान सिविल एविएशन अथॉरिटी के स्‍पोक्‍सपर्सन परवेज जॉर्ज के मुताबिक इस घटना के बाद क्रू की मेडिकल जांच में यह बात साफ हो गई है कि पायलट पूरी तरह से होश में था और उसने शराब नहीं पी हुई थी।

#PIA Pilots Caught Dancing on #AfghanJalebi.Watch video for full performance

Posted by Samaa TV on Wednesday, November 18, 2015

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+