जानिए भारत के सर्जिकल स्‍ट्राइक पर शाहिद अफरीदी ने क्‍या कहा?

नई दिल्‍ली। उरी आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्‍ट्राइक किया और आतंकियों के 7 कैंप तबाह कर दिए। इस ऑपरेशन में 38 आतंकी का मार गिराया गया। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्‍तान की ओर से प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई हैं।

पाकिस्‍तान के स्‍टार क्रिकेटर और ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अफरीदी ने ट्वीटर पर लिखा है कि 'जब 2 पड़ोसी आपस में लड़ते हैं तो दोनों घरों में नुकसान होता है।'

अफरीदी यहीं नही रुके। उन्‍होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि 'पाकिस्तान एक शांतिप्रिय मुल्क है, क्यों हम इतना बड़ा कदम उठाए जब मसले बातचीत से भी हल किए जा सकते हैं। पाकिस्तान सभी मुल्कों के साथ मैत्रीपूर्ण रिश्ते चाहता है।'

आपको बता दें कि इस मामले में अफरीदी से पहले पाकिस्तान में विपक्ष के नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बताएंगे कि इस तरह के हमलों पर कैसी प्रतिक्रिया देनी है। इमरान ने कहा, "शुरुआत में तो मुझे नवाज शरीफ को एक संदेश देना था, लेकिन मैं मोदी को भी एक संदेश दूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+