जानिए क्‍या होता है सर्जिकल स्‍ट्राइक जिसे इंडियन आर्मी ने PoK में दिया अंजाम

नई दिल्‍ली। 29 सितंबर 2016 को इंडियन आर्मी ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया था। 18 सितंबर को जम्‍मू कश्‍मीर के उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे। सर्जिकल स्‍ट्राइक इसी हमले का बदला लेने के लिए अंजाम दिया गया था। सर्जिकल स्‍ट्राइक में इंडियन आर्मी के स्‍पेशल कमांडोज, पाकिस्‍तान के हिस्‍से वाले कश्‍मीर के अंदर तक दाखिल हुए थे। इन कमांडोज ने आतंकवादियों के सात कैंप्‍स को तबाह कर दिया था। करीब 250 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया गया था। इस सर्जिकल स्‍ट्राइक में पाकिस्‍तान मिलिट्री के भी कुछ स्‍थानों को तबाह कर दिया था। आपके जेहन में भी सवाल उठ रहा होगा कि आखिर सर्जिकल स्‍ट्राइक क्‍या होती है और कैसे सेना अपने इस मिशन को अंजाम देती है? आईए हम आपको विस्‍तार से बताते हैं इस ऑपरेशन के बारे में।

क्‍या है सर्जिकल स्‍ट्राइक?

  • किसी भी सीमित क्षेत्र में सेना जब दुश्मनों और आतंकियों को नुकसान पहुंचाने और उन्हें मार गिराने के लिए सैन्य कार्रवाई करती है तो उसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हैं।
  • सर्जिकल स्ट्राइक में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि जिस जगह या इलाके में आतंकी या दुश्मन छिपे हुए हैं सिर्फ उसी जगह को निशाना बनाया जाए और इससे बाकी लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे।
  • इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सेना के स्‍पेशल कमांडो को कमान सौंपी जाती है।
  • जहां भी सर्जिकल स्‍ट्राइक होता है वहां के बारे में पहले से पुख्‍ता जानकारी एकत्र की जाती है।
  • हेलीकॉप्‍टर के जरिए लक्ष्‍य के नजदीक तक पहुंचा जाता है।
  • सर्जिकल स्‍ट्राइक की जानकारी बेहद गोपनीय रखी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+