US एयरपोर्ट पर जांच के लिए PAK पीएम के उतरवाए कपड़े, वीडियो वायरल
Recommended Video

वॉशिंगटनः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी अमेरिका दौरे पर गए थे, इसी दौरान जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर उन्हें कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को आम लोगों की तरह कपड़े उतारकर चैंकिंग करवाते देखा गया। ये वाक्या उस समय हुआ है जब डोनाल्ड ट्रंप सरकार पाकिस्तान पर वीजा बैन लगाने पर विचार कर रही है। कहा तो ये भी जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों पर अन्य तरह की पाबंदियां लगाई जा सकती है।

बीमार बहन से मिलने अमेरिका गए थे शाहिद खाकान अब्बासी
बता दें, पिछले हफ्ते पीएम अब्बासी अपनी बीमार बहन से मिलने के लिए निजी दौरे पर अमेरिका गए थे। इसी दौरान उनके साथ ये सब हुआ। भले ही ये निजी दौरा था लेकिन इस दौरे में वो अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से भी मिले थे।
बौखलाया पाकिस्तानी मीडिया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की इस तरह की चैंकिंग पर पाकिस्तान का मीडिया बौखलाया हुआ है। पाक मीडिया का कहना है कि प्राइवेट दौरे पर भी ऐसी चेकिंग होना देश की बेइज्जती है। एक पाकिस्तानी टीवी एंकर ने कहा कि देश के पीएम के पास डिप्लोमैटिक पासपोर्ट है और ऐसे में निजी दौरे जैसी कोई चीज नहीं होती है।

पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है अमेरिका
बता दें, पाक पीएम की चेकिंग से ठीक पहले अमेरिका ने सात पाकिस्तानी कंपनियों को परमाणु व्यापार के शक में बैन कर दिया था। दोनों देशों के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं रह गए हैं। एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी देखी जाती रही है।












Click it and Unblock the Notifications