Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान को अमेरिका का झटका! रोकी जा सकती है 25 करोड़ डॉलर की मदद

वाशिंगटनः अमेरिका-पाकिस्तान से नाराज है। अमेरिका की नाराजगी की वजह है पाकिस्तान द्वारा आतंकी संगठनों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करना। कार्रवाई न होने के कारण अमेरिका काफी असंतुष्ट है। इस पर पाकिस्तान को आने वाले समय में अमेरिका से करारा झटका मिल सकता है। विदेशी मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, अमेरिका-पाकिस्तान को दी जानी वाली 25 करोड़ डॉलर की मदद रोक सकता है। अगर अमेरिका-पाकिस्तान को दी जाने वाली 25.5 करोड़ डॉलर की मदद रोक देता है तो उसके लिए सैन्य उपकरण हासिल करना मुश्किल हो जाएगा।

रोक सकता है 25 करोड़ डॉलर की मदद

रोक सकता है 25 करोड़ डॉलर की मदद

अमेरिकी मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में पाकिस्तान को आर्थिक मदद देने के बारे में चर्चा हो रही है। बता दें साल 2002 से अब तक पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर (लगभग 1300 अरब रुपये) की आर्थिक सहायता दे चुके अमेरिका ने इस साल अगस्त में 25.5 करोड़ रुपये की मदद रोकने की घोषणा की थी।

इसी सप्ताह ले सकते हैं बड़ा फैसला

इसी सप्ताह ले सकते हैं बड़ा फैसला

काफी समय से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव चल रहा है। दोनों के रिश्ते पहले जैसे नहीं है। ट्रंप प्रशासन आने वाले कुछ हफ्तों में पाकिस्तान पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका का रवैया पाकिस्तान की ओर बदला है। बता दें, इसी साल जुलाई के महीने में अमेरिका रक्षा विभाग ने भी पाक को पांच करोड़ डॉलर की मदद रोक दी।

ट्रंप ने दिया था पाकिस्तान को अल्टीमेटम

ट्रंप ने दिया था पाकिस्तान को अल्टीमेटम

ट्रंप ने साफ किया था कि अगर पाकिस्तान इतनी आर्थिक मदद लेता है तो उसे हमारी मदद करनी होगी। हाल ही में अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने अफगानिस्तान के औचक दौरे में पाकिस्तान को ट्रंप का अल्टीमेटम बताया था, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर पाकिस्तान कुछ नहीं करता है तो अमेरिका उसकी धरती से आतंकियों का सफाया करने के लिए एकतरफा कार्रवाई भी कर सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+