अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के पीएम इमरान को कहा थैंक्यू
Recommended Video
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को थैंक्यू कहा है। ट्रंप ने इमरान अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा दो पश्चिमी नागरिकों को बंधक बनाए जाने के बाद उनकी रिहाई में मदद के इमरान खान को धन्यवाद दिया है। पाकिस्तान के अखबार डॉन न्यूज ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ऑफिस की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा, 'दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को टेलीफोन पर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।'

इमरान बोले सकारात्मक विकास
इमरान के अलावा ट्रंप ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ घनी का भी थैंक्यू कहा है। इन अमेरिकी नागरिकों को तालिबान ने साल 2016 से बंदी बना रखा था।ट्रंप के साथ बातचीत में इमरान ने अफगानिस्तान में बंधकों की रिहाई को 'सकारात्मक विकास' करार दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों के सुरक्षित स्वतंत्र होने से पाकिस्तान खुश है। बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बंधक पश्चिमी नागरिकों की रिहाई में योगदान देने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया अदा किया। बयान के मुताबिक, इमरान ने अफगानिस्तान में शांति के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराया। दोनों नेताओं ने भी निकट भविष्य में साझा उद्देश्यों की पूर्ति के लिए साथ काम करने को लेकर सहमति जताई। तालिबान ने मंगलवार को अफगान सरकार के साथ अपने तीन कैदी साथियों के बदले दो बंधकों, अमेरिकी केविन किंग और ऑस्ट्रेलियाई टिमोथी वीक्स को रिहा कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications