पाक विरोधी अमेरिकी नेता दाना रोहराबकर ने फिर की पाकिस्‍तान पर अहम टिप्‍पणी

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्‍य दाना रोहराबकर ने कहा है कि अमेरिका इस बात को सुनिश्चित करेगा कि अब पाकिस्‍तान को ऐसे हथियार न दिए जाएं कि वह उन्‍हें अपने ही लोगों के खिलाफ प्रयोग करे। दाना ने पाकिस्‍तान की सरकार और इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई को एक उपद्रवी तत्‍व करार दिया है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्‍य दाना रोहराबकर ने कहा है कि अमेरिका इस बात को सुनिश्चित करेगा कि अब पाकिस्‍तान को ऐसे हथियार न दिए जाएं कि वह उन्‍हें अपने ही लोगों के खिलाफ प्रयोग करे। दाना ने पाकिस्‍तान की सरकार और इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई को एक उपद्रवी तत्‍व करार दिया है। दाना हमेशा से पाकिस्‍तान के लिए कड़े शब्‍दों का प्रयोग करने वाले अमेरिकी रिपब्लिकन नेता रहे हैं। इसके अलावा वह हमेशा से ही इस बात की वकालत करते आए हैं कि पाकिस्‍तान को एक आतंकी राष्‍ट्र घोषित कर देना चाहिए।

pakistan-us-congressman

पाक की मदद बंद करने का समर्थन

दाना ने कहा अमेरिका को यह सुनिश्चित करना होगा कि अब पाकिस्‍तान को एक और ऐसा हथियार न दिया जाए कि वह उसे अपने ही लोगों के खिलाफ प्रयोग करे, यही हमारा पहली शुरुआत होगी। साल 2011 में जब अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी नेवी सील एक कार्रवाई में मार गिराया था तो उस समय दाना एक ऐसा बिल लेकर आए थे जिसमें पाकिस्‍तान को दी जाने वाली मदद को पूरी तरह से रोकने की बात कही गई थी। उन्‍होंने कहा था कि पाकिस्‍तान की सरकार और सुरक्षा एजेंसियां जैसे आईएसआई या तो लादेन को शरण दे रही थीं या फिर वे पूरी तरह से निर्दोष हैं। दाना ने कहा था कि अब अमेरिका इस मूर्खता को और बर्दाश्‍त नहीं कर सकता है कि पाकिस्‍तान की एजेंसियां निर्दोष हैं। उन्‍होंने कहा था कि अब समय आ गया है जब हमें उन लोगों की मदद बंद करनी होगी जो अमेरिका के विरोधी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+