आतंकवाद पर लचर रवैये की वजह से पाक को फिर अमेरिका ने फटकारा

वाशिंगटन। अमेरिका ने एक बार फिर से पाकिस्‍तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। अमेरिकी ने पाक को फिर सख्‍त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि वह आतंकियों और आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करे।

pakistan-us-terrorism.jpg

पाक को दी चेतावनी

अमेरिका ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में कहा है कि उसे अपनी धरती पर पल रहे आतंकी संगठनों के खात्मे के लिए कदम उठाने होंगे।

अमेरिकी विदेश विभाग के उप-प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान से मांग करता है कि वह अपनी धरती पर पल रहे आतंकी तत्वों के खात्मे के लिए एक्शन ले।

पाक खुद आतंकवाद का शिकार

टोनर के मुताबिक पाकिस्तान भी खुद आतंकवाद का शिकार है लेकिन उस की धरती पर ही आतंकियों को मदद भी मिल रही है। अमेरिका आतंकवाद के इस दलदल से निकलने में पाकिस्तान की मदद करना चाहता है।

हम चाहते हैं कि उन आतंकी तत्वों के खिलाफ एक्शन लिया जाए जिन्हें पाकिस्तान सुरक्षित पनाहगार के रूप में पनाह दे रहा है।

एक दिन पहले ही लताड़ा अमेरिका ने

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही अमेरिका ने पाकिस्‍तान को अफगानिस्‍तान की शांति को कश्‍मीर से जोड़ने पर लताड़ लगाई है।

अमेरिका ने इसके साथ ही भारत की सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स का भी समर्थन किया है। अमेरिका ने कहा था कि भारत को अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+