कौन हैं वो दो हिंदू अधिकारी जिन्हें पाकिस्तानी आर्मी ने प्रमोट कर रचा है नया इतिहास ?
नई दिल्ली, 26 फरवरी। पाकिस्तान जो एक मुस्लिम देश है वहां की आर्मी से एक खुश कर देने वाली खबर आई है। पाकिस्तानी आर्मी ने पहली बार अपने दो हिंदू अधिकारियों को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रमोट किया है।

पाक आर्मी प्रमोशन बोर्ड ने इन दो हिंदू अधिकारियों को दिया प्रमोशन
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पाकिस्तान आर्मी प्रमोशन बोर्ड द्वारा उनकी पदोन्नति को मंजूरी दिए जाने के बाद मेजर डॉ केलाश कुमार और मेजर डॉ अनील कुमार को लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

डॉ केलाश कुमार सिंध एमबीबीएस के बाद ज्वान की थी पाक आर्मी
सिंध प्रांत के थारपारकर जिले के रहने वाले डॉ केलाश कुमार 2019 में हिंदू समुदाय से देश के पहले मेजर भी बने थे । वर्ष 1981में जन्में केलाश कुमार ने जमशोरो में लियाकत यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल हेल्थ एंड साइंसेज से एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद 2008 में कैप्टन के पद पर पाकिस्तान आर्मी ज्वाइन की थी।

डॉक्टर केलाश कुमार 2007 में पाकिस्तानी सेना में हुए थे शामिल
दूसरे हिंदू अधिकारी अनील कुमार सिंध प्रांत के बदीन के रहने वाले है और केलाश कुमार से एक साल जूनियर हैं मीडिया रिपेार्ट के मुताबिक वह 2007 में पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए थे।

पाकिस्तान में हिंदुओं की कुल संख्या
बता दें पाकिस्तान में हिंदू आबादी की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में 25 लाख हिंदू लोगो की जनसंख्या है। यह पाकिस्तान की कुल आबादी का 2 फीसदी से भी कम है। इनमें पाकिस्तान के मिथि में करीब 80 प्रतिशत थारकरकर जिला में करीब 35 प्रतिशत , सिंध में करीब 7 प्रतिशत, बलूचिस्तान में करीब 1.1प्रतिशत पंजाब में करीब 1.6 प्रतिशत और खैबर पख्तुनख्वा में करीब 0.8 प्रतिशत हिंदू आबादी रहती है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत पाक बंटवारे से पहले पाकिस्तान में 24 फीसदी हिंदू रहते थे, जिनकी संख्या अब महज एक फीसदी हो रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications