पाकिस्तान ने मिसाइल 'हत्फ आईएक्स' का परीक्षण किया

पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बताया कि एनएसएआर 60 किलोमीटर तक मार करने के साथ हवा में करतब करने की क्षमता रखता है। इसके पास हर तरफ से खतरे का जवाब देने की भी क्षमता मौजूद है।
आर्मी स्टाफ के प्रमुख जनरल असफाक परवेज कयानी, स्ट्रेटेजिक प्लांस डिविजन के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) खालिद अहमद किदवई, नेशनल इंजीनियंरिंग एंड साइंटिफिक कमिशन के अध्यक्ष मुहम्मद इरफान बर्नी, आर्मी स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नदीम गिलानी और सामरिक बल के वरिष्ठ अधिकारी और सामरिक संस्थाओं के वैज्ञानिक और इंजीनियरों के समक्ष यह परीक्षण किया गया। कयानी ने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications