एक देश ऐसा जहां चूहे मारने पर मिलता है 25 रुपए का इनाम
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर जो पिछले काफी समय से आतंकवाद और आतंकी हमलों का सामना करने को मजबूर है, उसी पेशावर में अब चूहे बच्चों की जान ले रहे हैं।

इस इनाम की रकम सुनकर आप चौंक जाएंगे। यहां पर चूहे मारने पर लोगों को एक चूहे के हिसाब से 25 रुपए बतौर इनाम में मिलेंगे।
पाकिस्तान के 'बिग डैडी', 100 बच्चों का पिता बनने की ख्वाहिश
सरकार ने तय किया है कि इस समस्या से निजात पाने के लिए आम लोगों को शामिल किया जाए और हर चूहे को मारने पर प्रोत्साहन के तौर पर 25 रुपये दिए जाएं।
पेशावर शहर का पानी एवं सफाई सेवा विभाग चार कस्बों में कुछ ऐसे केंद्र स्थापित करेगा जहां मारे गए चूहे इकट्ठा किए जाएंगे और उन्हें मारने वालों को इनाम दिया जाएगा।
चूहे मारने वालों को उनकी इनाम राशि देने में मदद पहुंचाने के लिए मोबाइल सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। घर-घर चूहों को मारने वाली दवा वितरित की जाएगी।
पेशावर के जिला नाजिम मुहम्मद आसिम ने बड़े चूहों के आतंक से निबटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी।
ये बड़े चूहे न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा करते हैं, बल्कि लोगों पर हमला कर और उन्हें काटकर नुकसान पहुंचाते हैं। ये बड़े चूहे 22-30 सेंटीमीटर तक के हैं।












Click it and Unblock the Notifications