करतारपुर स‍ाहिब कॉरिडोर: पाकिस्‍तान की खतरनाक साजिश, गुरुद्वारे वाले जिले नारोवाल में आतंकी कैंप्‍स

Recommended Video

    Kartarpur Corridor वाले जिले में चल रहे Terror Camps,Intelligence agencies ने किया खुलासा | वनइंडिया

    नई दिल्‍ली। नौ नवंबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर को उद्घाटन होगा लेकिन इससे पहले इंटेलीजेंस एजेंसियों की एक कान खड़े करने वाली रिपोर्ट आई है। एजेंसियों की ओर से कहा गया है कि पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के जिस जिले में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा स्थित है, वहां पर आतंकी कैंप्‍स सक्रिय हैं। रिपोर्ट में नारोवाल के अलावा कॉरिडोर के आसपास स्थित कुछ और जिलों के नाम दिए गए हैं। कॉरिडोर के उद्घाटन में अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है और उससे पहले यह अलर्ट एजेंसियों की चुनौतियों को दोगुना करने वाला है।

    kartarpur-agreement-150

    महिलाओं को भी दी जा रही आतंकी बनने की ट्रेनिंग

    करतारपुर कॉरिडोर, भारत के पंजाब के गुरदासपुर में स्थित डेरा बाबा नानक को दरबार साहिब गुरुद्वारे से जोड़ेगा। यह गुरुद्वारा पंजाब के नारोवाल में है। इंटेलीजेंस एजेंसियों से जुड़े सूत्रों की ओर से कहा गया है कि मुरिदके, शकरग और नारोवाल में आतंकी कैंप्‍स मौजूद हैं और यहां पर भारी संख्‍या में न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाओं को भी ट्रेनिंग दी जा रही है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का उद्घाटन होगा जब सिख धर्म के संस्‍थापक गुरुनानक देव की 550वीं जन्‍मतिथि होगी। करतारपुर में स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारे में गुरुनानक देव ने अपनी जिंदगी के अंतिम क्षण बिताए थे। हाल ही में टॉप सिक्‍योरिटी एजेंसियों की मीटिंग हुई थी जिसमें पंजाब से जुड़े बॉर्डर मैनेजमेंट पर चर्चा होनी थी। इसी मीटिंग में इन बातों का खुलासा हुआ है।

    एजेंसियों ने बताया बड़ी चुनौती

    एजेंसियों की मानें तो करतारपुर कॉरिडोर का खुलना बहुत बड़ी चुनौती है क्‍योंकि पाकिस्‍तान में मौजूद भारत विरोधी गतिविधियों को इसके जरिए अंजाम देने की कोशिश की जा सकती है। पिछले दिनों पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत से करतारपुर साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए शुक्रवार को राहत की दो खबरों का ऐलान किया। इमरान ने ट्विटर पर लिखा, 'भारत से करतारपुर आने वाले सिखों के लिए मैंनें दो शर्तों में ढील दी हैं। उन्‍हें अब पासपोर्ट की जगह सिर्फ एक वैध आईडी की जरूरत होगी। साथ ही उन्‍हें अब 10 दिन पहले एडवांस में बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही गुरुजी के 550वीं जन्‍मतिथि पर और कॉरिडोर के उद्घाटन पर किसी भी तरह का शुल्‍क नहीं लिया जाएगा।'यह आजादी के बाद पहला ऐसा वीजा फ्री कॉरिडोर है जो दोनों देशों को आपस में जोड़ता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+