'तौबा-तौबा टमाटर का जवाब एटम बम से देंगे हम', पाकिस्तानी पत्रकार का Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

इस्‍लामाबाद। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्‍तान के बीच अगर तनाव का माहौल है तो वहीं कुछ न्‍यूज चैनल इस माहौल को हल्‍का करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। पुलवामा हमले के बाद लगातार इस तरह के वीडियोज पाकिस्‍तान से आ रहे हैं, जिन्‍हें सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। ये वीडियोज न सिर्फ तेजी से वायरल हो रहे हैं बल्कि इन पर अच्‍छे खासे मी‍म भी बन रहे हैं। अब एक पाकिस्‍तान जर्नलिस्‍ट का एक और वीडियो आया है और हर बार की तरह इस बार भी इस जर्नलिस्‍ट का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

tauba-tauba

तौबा-तौबा ये टमाटर

वीडियो भारतीय किसानों की ओर से टमाटरों पर लगाए गए बैन पर आधारित है। पुलवामा हमले के बाद भारत के किसानों ने पाकिस्‍तान को होने वाले टमाटर निर्यात पर बैन लगा दिया है। वीडियो में यह जर्नलिस्‍ट तौबा-तौबा करते हुए भारत को टमाटर का जवाब एटम बन से देने की धमकी दे रहा है। जर्नलिस्‍ट जिस तरह से तौबा-तौबा कह रहा है, उसका सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। न सिर्फ भारत के यूजर्स बल्कि कुछ पाकिस्‍तानी नागरिक भी इसका मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो के वायरल होते हर ट्विटर पर लोगों ने इस जर्नलिस्‍ट का इसी के अंदाज में 'तौबा-तौबा' बोलकर जवाब दिया। पूरे वीडियो में जर्नलिस्‍ट 'तौब-तौबा' बोलता हुआ नजर आ रहा है। लोग कह रहे हैं 'तौबा-तौबा यह किसने किया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+