पेशावर में आत्मघाती हमला, 2 पुलिसकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पेशावर शहर में फ्रंटियर रिजर्व पुलिस (एफआरपी) के उप कमांडेंट के वाहनों को निशाना बना कर किए गए आत्मघाती हमले में गुरुवार को दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।

Taliban Suicide Blast Kills 2 Policemen in Peshawar; 7 Injured

'डॉन' समाचार पत्र की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मियां सईद ने बताया कि आत्मघाती हमला हयाताबाद इलाके के उप कमांडेंट मलिक तारिक के वाहन को निशाना बना कर तब किया गया जब वे अपने कार्यालय जा रहे थे।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। घायलों में दो पुलिसकर्मी और दो आम नागरिक शामिल हैं। सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे।

बम निरोधक दस्ते के अधिकारी ने बताया कि बम को बनाने में पांच से छह किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+