शुक्रवार की नमाज के दौरान पाक की मस्जिद में ब्‍लास्‍ट, 16 की मौत

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के मस्जिद में सुसाइड ब्‍लास्‍ट के बाद 16 लोगों मारे जाने की खबरें हैं। यह ब्‍लास्‍ट उस समय हुआ जब शुक्रवार की नमाज के लिए लोग मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। यह ब्‍लास्‍ट अफगानिस्‍तान सीमा से सटे मोहम्‍म आगा जिले में हुआ है।

blast-in-pakistan.jpg

रायटर्स ने इस क्षेत्र के डिप्‍टी एडमिनिस्‍ट्रेटर के हवाल से जानकारी दी है कि आत्‍मघाती हमलावर भीड़ में ही मौजूद था। उसने अल्‍लाह-हू-अकबर का नारा लगाया और फिर जोरदार ब्‍लास्‍ट हो गया। फिलहाल ब्‍लास्‍ट की जिम्‍मेदारी किसी ने नहीं ली है।

अधिकारियों का कहना है कि 16 लोगों की मौत के अलावा कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ां बढ़ सकता है। घटनास्‍थल पर बचाव कार्य जारी है।

मस्जिद में हुआ यह ब्‍लास्‍ट ठीक उस एक दिन के बाद हुआ है जब लोअर मोहम्‍मद इलााके में एक ग्रेनेड अटैक में एक महिला की मौत हो गई थी।

मोहम्‍मद पाक का एक ग्रामीण इलाकाा है और इसकी सीमा अफगानिस्‍तान से सटी है। यह इलाका एकदम सूनसान है और कई दशकों तक यहां पर सेना ने अपने ऑपरेशन चलाए हैं और कई ड्रोन हमले किए हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+