पाकिस्‍तान में तीन वर्ष के बच्‍चे ने हड़प ली है जमीन!

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक अजीब मामला सामने आया, जिसमें तीन साल के एक बच्चे के खिलाफ जमीन हथियाने और जायदाद हड़पने का मामला दर्ज किया गया है।

pakistan-flag-500

इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस थाने में इस बच्चे के खिलाफ पर सेक्टर एफ-10 में जमीन हथियाने और जायदाद हड़पने का मामला दर्ज किया गया है।

जियो टीवी की खबर के मुताबिक बच्चे के परिवार वालों ने उसकी गिरफ्तारी से पहले ही अदालत में उसकी जमानत की याचिका दायर कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने इस्लामाबाद पुलिस की इस बड़ी भूल पर नाराजगी जाहिर की।

कोर्ट ने थाना प्रभारी और मामले की जांच कर रहे अधिकारी को समन जारी कर कोर्ट के सामने पेश होने और अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

यह पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान में किसी बच्चे पर अपराधिक मामला दर्ज किया गया हो। पिछले साल लाहौर पुलिस ने भी एक नौ माह के बच्चे पर बलात्कार की कोशिश करने का मामला दर्ज किया था।

इस बीच आंतरिक मामलों के मंत्री निसार अली खान ने बिना सही जांच के बच्चे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस थाने के थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान में यह जानकारी दी गई उन्होंने लापरवाही के मामले में पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है और इस्लामाबाद रेंज के आईजी से पूछा है कि ‘ऐसी एफआईआर दर्ज क्यों की गई।'

खान ने कहा कि एक तरफ लोग परेशान हैं कि उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जाती और दूसरी तरफ बिना किसी जांच के पुलिस ऐसी एफआईआर दर्ज कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+