इमरान खान ने सरकार के खजाने के उपहार बेच दिए 14 करोड़ रुपए में? जाना पड़ सकता है जेल

इस्लामाबाद, अप्रैल 15। पाकिस्तान में नई सरकार आने के बाद से इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ एक-एक कर इमरान खान को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। शाहबाज शरीफ ने शुक्रवार खुलासा किया कि इमरान खान ने सरकारी खजाने से गिफ्ट को लेकर दुबई में उसे 14 करोड़ रुपए में बेचा था। शाहबाज शरीफ ने आरोप लगाया है कि इमरान खान ने पीकेआर के तोशाखाना उपहार को दुबई में बेच दिया।

Imran khan and shehbaz sharif

इमरान पर गिरफ्तारी का मंडराया खतरा

ANI की खबर के अनुसार, पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इमरान खान ने दुबई में इन उपहारों को 14 करोड़ रुपए में बेच दिया था। शाहबाज ने गुरुवार को अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि इमरान खान ने जिन उपहारों को दुबई में बेचा था, उनमें हीरे की जूलरी, ब्रेसलेट, घड़ी और कई अन्‍य कीमती चीजें शामिल थीं। इमरान खान के खिलाफ इस पूरे मामले को लेकर जांच चल रही है और जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले इमरान खान के खिलाफ संघीय जांच एजेंसी ने सरकारी खजाने से करोड़ों का नेकलेस बेचने के मामले में जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी का कहना है कि इस नेकलेस को बेचने से सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस नेकलेस को इमरान खान ने जुल्‍फी बुखारी के जरिए लाहौर के ज्वेलर को 18 करोड़ रुपये में बेच दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+