कतर और सऊदी अरब के बीच फंसे नवाज, पाकिस्‍तान को मिला स्थिति साफ करने का अल्‍टीमेटम

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान मिडिल ईस्‍ट में जारी तनाव के बीच यह तय नहीं कर पा रहा है कि वह किसकी तरफ जाए। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की इसी उधेड़बुन को देखकर सऊदी अरब की ओर से उन्‍हें एक अल्‍टीमेटम दिया गया है। सऊदी अरब ने पाकिस्‍तान से साफ-साफ कहा है कि वह तय करे कि उसे विवाद में किसकी तरफ रहना है। वह सऊदी अरब की तरफ रहना चाहता है या फिर कतर के साथ उसे अपनी वफादारी निभानी है।

कतर और सऊदी अरब के बीच फंसे नवाज, पाकिस्‍तान को मिला स्थिति साफ करने का अल्‍टीमेटम

सऊदी सुल्‍तान ने पूछा किसकी तरफ हैं आप

पिछले दिनों सऊदी अरब के सुल्‍तान सलमान और पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की जेद्दा में मुलाकात हुई थी। कहा जा रहा है कि इसी मुलाकात में पीएम शरीफ को यह अल्‍टीमेटम दिया गया है। सऊदी के सुल्‍तान ने नवाज शरीफ से सवाल किया, 'क्‍या आप हमारे साथ हैं या फिर कतर के साथ?' पाकिस्‍तान के अखबार द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की ओर से जानकारी दी गई है कि नवाज जब पिछले दिनों कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने के मकसद से खाड़ी देशों के दौरे पर गए तो उनसे यह सवाल किया गया। एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून ने लिखा है, 'पाकिस्‍तान ने सऊदी अरब को बता दिया है कि वह मिडिल ईस्‍ट में जारी तनाव में किसी का भी पक्ष नहीं लेगा।' आपको बता दें कि पिछले दिनों यूएई, सऊदी अरब, बहरीन और इजिप्‍ट ने कतर के साथ तोड़े संबंध लिए हैं। एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून ने लिखा है कि पाकिस्‍तान इस पूरे घटनाक्रम के बाद से काफी संभल-संभल कर कदम रख रहा है। कतर पर आतंकी संगठनों को बढ़ावा देने के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई है।

कई अधिकारी भी नवाज के साथ मौजूद

पाक पीएम नवाज शरीफ के साथ सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और दूसरे अधिकारी भी सऊदी अरब पहुंचे थे। सोमवार को पीएम नवाज हालातों पर चर्चा करने के लिए जेद्दा में थे। हालांकि उनकी इस यात्रा से कोई खास उपलब्धि पाकिस्‍तान को नहीं मिली है। एक सरकारी अधिकारी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इस अधिकारी की ओर से कहा गया है कि सऊदी अरब को मनाने के लिए पाकिस्‍तान ने कतर को अपने प्रभावशाली रिश्‍तों के जरिए उसे स्थिति को सामान्‍य करने के लिए क‍हने का प्रस्‍ताव देने की बात कही है। पीएम नवाज कुवैत, कतर और टर्की के दौरे पर भी रवाना होंगे। सऊदी प्रेस एजेंसी की ओर से कहा गया है कि कतर को लेकर जो फैसला लिया गया है चह सुरक्षा को देखते हुए है। देश को आतंकवाद और चरमपंथ से बचाने के मकसद से ऐसा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+