14 जनवरी से पाक की 'प्रोटेक्टिव कस्‍टडी' में मसूद अजहर

इस्‍लामाबाद। विदेश मामलों में पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने एक भारतीय न्‍यूज चैनल को इंटरव्‍यू दिया है।

sartaz-aziz-masood-azhar-pakistan

इस इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद का सरगना और भारत में पठानकोट आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड मौलाना मसूद अजहर 14 जनवरी से ही पाकिस्‍तान के 'प्रोटेक्टिव कस्‍टडी' में है।

सरताज अजीज के मुताबिक पठानकोट आतंकी हमले के बाद विदेश सचिव स्‍तर की जो वार्ता कैंसिल की गई, उस पर भारत को निर्णय लेना होगा।

अजीज की मानें तो पाक की ओर से पठानकोट आतंकी हमले को लेकर जो एसआईटी गठित की गई थी, वह काफी गंभीरता से अपना काम कर रही है।

अजीज ने बताया कि इन आतंकी हमलों से जुड़े एक हमलावर के मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया है। इस बात की जानकारी मिली है कि यह मोबाइल फोन पाक के बहावलपुर स्थित एक आतंकी संगठन के हेडक्‍वाटर्र के नाम पर लिया गया था।

अजीज ने इस इंटरव्‍यू में कहा कि पिछले दिनों पाक की ओर से इस मामले को लेकर जो एफआईआर दर्ज कराई गई है वह एक सकारात्‍मक कदम है। हालांकि पाक की इस एफआईआर में मसूद अजहर का जिक्र ही नहीं है।

जबकि एसआईटी पैनल की ओर से इसकी सि‍फारिश की गई थी। अजीज ने बताया कि जैश के कुछ आफिसों को सील कर दिया गया है और भारत को सही कार्रवाई का भरोसा करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+