Saifullah Khalid: पाकिस्तानी झंडे में निकला लश्कर आतंकी का जनाजा, RSS मुख्यालय पर हमले का था मास्टरमाइंड
Saifullah Khalid Death: पाकिस्तान की आतंक परस्त नीतियां एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने है। भारत के मोस्ट वॉन्टेड और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की रविवार को मौत हो गई है. रजाउल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह खालिद की हत्या पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने कर दी है। सोमवार को उसका जनाजा निकाला गया। नमाज-ए-जनाजा निकालने से पहले उसके मृत शरीर को पाकिस्तान के झंडे में लपेटा गया और फिर नमाज पढ़ी गई। सैफुल्लाह भारत में होने वाले 3 बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था। पहलगाम अटैक में भी उसकी संदिग्ध भूमिका मानी जा रही है।
Saifullah Khalid के जनाजे में पाकिस्तानी झंडा
इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर हुए हमले में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के कई बड़े अफसर शरीक हुए थे। सोमवार को सैफुल्लाह खालिद के जनाजे में भी पाकिस्तान की आतंकियों को संरक्षण देने वाली नीतियों का असर दिखा। सैफुल्लाह को भी पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया और फिर नमाज पढ़ी गई। सैफुल्लाह 2006 में आरएसएस मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। हालांकि, तीनों आतंकियों को पुलिस मुख्यालय पहुंचने से पहले ही मार गिराया था। सैफुल्लाह ने काफी समय तक नेपाल में रहकर आतंकी नेटवर्क तैयार करने और फंड रेजिंग का काम किया था। नेपाल में उसने पहचान बदलकर अपना नाम विनोद रख लिया था।

यह भी पढ़ें: Saifullah Khalid: ढेर हुआ भारत का एक और दुश्मन, लश्कर आतंकी सैफुद्दीन खालिद मारा गया
टॉप आतंकियों की ISI और आर्मी ने बढ़ाई सुरक्षा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में रह रहे टॉप आतंकियों के लिए आईएसआई (ISI) ने अलर्ट जारी किया है। कई टॉप आतंकियों को गुप्त लोकेशन वाले बंकरों में रखा गया है। सैफुल्लाह को भी आईएसआई ने घर में ही रहने की सलाह दी थी। लंबे समय तक उसने नेपाल में आतंकी नेटवर्क के लिए काम किया था। भारतीय खुफिया एजेंसी को नेपाल में उसके छुपे होने की जानकारी मिली, तो जान बचाने के लिए पिछले कुछ समय से वह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रह रहा था।
सैफुल्लाह आतंकियों की भर्ती का काम देखता था और नेटवर्क तैयार करता था। इसके अलावा, वह लश्कर और जमात-उद-दावा के लिए फंड रेजिंग का काम भी करता था। उसे लश्कर-ए-तैयबा में हाफिज सईद के बाद नंबर दो माना जाता था।
यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: बड़गाम में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लश्कर आतंकियों के 3 मददगारों को किया अरेस्ट












Click it and Unblock the Notifications