वैभव सूर्यवंशी ने क्यों उठाया श्रीलंकाई क्रिकेटर पर हाथ? किस बात पर हुए आग बबूला, असली सच आया सामने
Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका के दाम्बुला स्थित रंगीरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-नेशन सीरीज का मुकाबला विवादों से घिर गया। मैच का नतीजा आखिरी गेंद तक नहीं निकल पाया और दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने खिलाड़ियों और फैंस दोनों को हैरान कर दिया। वैभव सूर्यवंशी मैदान पर श्रीलंकाई टीम से भिड़ गए और धक्का-मुक्की हुई।
मुकाबले की अंतिम गेंद पर श्रीलंका ए को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। भारतीय तेज गेंदबाज अरशद खान ने सटीक यॉर्कर डाली, जिस पर बल्लेबाजों ने दूसरा रन लेने की कोशिश की। विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए रनआउट कर दिया और मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ। इसके बाद उम्मीद थी कि खराब होती रोशनी को देखते हुए मैच यहीं खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन अंपायर्स ने सुपर ओवर कराने का फैसला सुना दिया।

उस समय मैदान पर रोशनी लगातार कम हो रही थी और खिलाड़ियों को गेंद देखने में भी परेशानी हो रही थी। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने अंपायर्स से अपनी चिंता जाहिर की और इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। उनका मानना था कि ऐसी परिस्थितियों में खेल जारी रखना खिलाड़ियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। हालांकि, अधिकारियों ने खेल रुकवाने के बजाय सुपर ओवर कराने का फैसला बरकरार रखा।
सुपर ओवर में भारत को मिली हार, फिर हुआ हंगामा
काफी चर्चा और बहस के बाद सुपर ओवर शुरू हुआ। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेले गए इस निर्णायक चरण में श्रीलंका ए ने बाजी मार ली। श्रीलंका ने 16 रन बनाए और भारत ने 7 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी सुपर ओवर में क्रीज पर थे, इसके बाद जोरदार हंगामा देखने को मिला।
सूर्यवंशी को बार-बार उकसाया गया
श्रीलंका के प्लेयर्स ने मैच जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी को उकसाने वाला काम किया और लगातार जानबूझकर उनके पास जाकर जश्न मनाने लगे। सूर्यवंशी कुछ देर इसे झेल पाए लेकिन बाद में श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी मथुलान से भिड़ गए और धक्का-मुक्की हो गई। सूर्यवंशी पूरी तरह से गुस्से में लाल हो गए और उस खिलाड़ी को पीटने के लिए बढ़ गए। बीच में श्रीलंकाई टीम के अन्य प्लेयर्स आ गए, तब मामला शांत हो गया।
Huge fight between India A and srilanka A players after the super over 😲 #IndAvSLA #India #Srilanka pic.twitter.com/iJFGzaq7PD
— AIB (@timeout_7) June 15, 2026
दो कारणों से भड़क गए वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी के अग्रेशन को देखते हुए साथी खिलाड़ी शेडगे ने उनको हाथ पकड़कर खींच लिया। सूर्यवंशी मैदान से जाते हुए भी हाथ हवा में करते हुए श्रीलंकाई टीम को कुछ कहते दिखाई दिए, इसके बाद श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से शांत हो गई। सोशल मीडिया पर श्रीलंकाई प्लेयर्स की काफी आलोचना हुई कि कैसे एक 15 साल के प्लेयर को उकसाया गया और उससे मैदान पर लड़ाई करने का प्रयास किया गया। सूर्यवंशी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सूर्यवंशी के अग्रेशन के दो कारण हैं, एक तो अंपायरों ने जबरदस्ती खराब रोशनी में सुपर ओवर कराया और बाद में श्रीलंकाई टीम ने उनके सामने आकर जश्न मनाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications