Jammu Kashmir: बड़गाम में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लश्कर आतंकियों के 3 मददगारों को किया अरेस्ट

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पुलिस ने शुक्रवार को आतंकियों के तीन मददगारों को अरेस्ट किया है। इन तीनों आरोपियों पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की मदद करने का आरोप है। पहलगाम अटैक के बाद से ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों, आतंकी हमलों में मदद करनेवाले स्थानीय लोगों की धर-पकड़ के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस ने आतंकियों के जिन 3 मददगारों को अरेस्ट किया है उनकी पहचान मुजम्मिल, इश्फाक पंडित और मुनीर अहमद के तौर पर हुई है।

Jammu kashmir में सेना और पुलिस का ऑपरेशन जारी

पहलगाम अटैक के बाद से ही जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में अब तक सेना और सुरक्षा बलों ने कई सर्च ऑपरेशन किए हैं। आतंकियों और घुसपैठियों पर कार्रवाई का दौर जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने ऑपरेशन चलाया था। गिरफ्तार तीनों आरोपी बडगाम के स्थानीय निवासी हैं। पुलिस अब इनसे सघन पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इन तीनों से पूछताछ में पहलगाम अटैक से जुड़े कुछ पुख्ता जानकारी सामने आ सकती है।

Jammu Kashmir

यह भी पढ़ें: Shopian Encounter VIDEO: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, भारतीय सेना ने मारे लश्‍कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी

पुलवामा में सेना ने पहलगाम के 3 गुनहगारों को मार गिराया

पहलगाम हमले की जांच अब एनआईए कर रही है। सेना और सुरक्षा बलों ने कई स्थानीय लोगों से पूछताछ की है और लिस्टेड आतंकियों की गतिविधि का डेटा भी खंगाल रही है। गुरुवार को सेना ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था। ये तीनों आतंकी पहलगाम अटैक के बाद जारी की गई हिट लिस्ट में शामिल थे। सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले के बाद अब तक आधा दर्जन आतंकियों का घर भी जमींदोज किया है।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटे में 2 ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है जिसमें 6 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सेना और पुलिस ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। सुरक्षा बलों के ताबड़तोड़ एक्शन का नतीजा है कि अब घाटी में सूचीबद्ध आतंकियों की संख्या घटकर सिंगल डिजिट में रह गई है। यह 1990 के दशक में शुरू हुए आतंकवाद के बाद अब तक की सबसे छोटी सूची है।

यह भी पढ़ें: Rajnath Singh J&K visit: राजनाथ सिंह का जम्मू-कश्मीर दौरा, हालात सामान्य,जानें घाटी में क्या-क्या खुला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+