Aditi Yadav से पहले इस खूबसूरत नेता की बेटी पर हुई थी भद्दी टिप्पणी, मचा था बवाल
Aditi Yadav Row: समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम की बेटी अदिति यादव को लेकर फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट का मामला लगातार चर्चा में है। ये वो ही फर्जी पोस्ट है जिसमें दावा किया गया था कि 'अखिलेश की बेटी 7 करोड़ रुपये चुराकर अपने 'मुस्लिम दोस्त के साथ नाइजीरिया भाग गई।' इस मामले के लिए सपा सांसद और अदिति की मां डिंपल यादव ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।
हालांकि ऐसा ये पहला मामला नहीं है जब राजनीतिक हस्तियों के बच्चों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले तेज-तर्रार और बेहद खूबसूरत नेता प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी पर भद्दी बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी, जिस पर जमकर बवाल मचा था।

प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी से जुड़ा क्या है ये मामला?
ये वाकया जून 2018 का है, तत्कालीन कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी जो वर्तमान समय में उद्धव की शिवसेना में हैं, उनकी 10 साल की बेटी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए रेप की धमकी दी गई थी। प्रियंका चतुर्वेदी ने इस धमकी के मामले में मुंबई की गोरेगांव पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी और आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई गई थी।
प्रियंका चतुर्वेदी की बेटी को क्या मिली थी धमकी?
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक @GirishK1605 नाम के यूजर ने ट्विटर हैंडल जिस पर जय श्री राम की फोटो लगी थी, उसने पोस्ट शेयर की थी। जिसमें लिखा था, "प्रियंका चतुर्वेदी मैं तुम्हारी बेटी के साथ....करना चाहता हूं, अपनी बेटी को भेजो', जिसके बाद ये मामला जमकर चर्चा में था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा गृह मंत्रालय ने इस घटना पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गिरीश नाम के शख्स को पुलिस ने अरेस्ट भी किया था।
डिंपल यादव के जैसे प्रियंका भी भड़क उठी थीं
जिस तरह आदिति यादव पर की गई टिप्पणी के बाद उनकी मां डिंपल आगबबूला हो गई हैं, ठीक उसी तरह प्रियंका चतुर्वेदी ने गुस्सा जताया था। प्रियंका ने इस धमकी के बाद एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा था, भगवान राम के नाम से ट्विटर हैंडल चलाकर, पहले तो मेरा गलत बयान लगाते हो, फिर मेरी बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हो। कुछ शर्म हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरो, वरना भगवान राम ही इसका सबक सिखाएंगे तुम जैसे नीच सोच वाले इंसान को।
ऐसा करूंगी जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी
प्रियंका चतुर्वेदी ने चेतावनी दी थी, 'अगर मेरी बेटी को निशाना बनाया तो मैं वो अगर मैं एक सख्त जुझारू महिला हूं, तो मैं आपको यह आश्वस्त करती हूं कि मैं उससे भी ज्यादा सख्त मां हूं और जो लोग मेरे बच्चों को निशाना बनाकर धमकियां देते हैं,उनके साथ ऐसा करूंगी जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी।
क्या है अदिति यादव से जुड़ा मामला?
9 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव घर से 7 करोड़ रुपये लेकर अपने एक मुस्लिम मित्र के साथ नाइजीरिया चली गई हैं। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से झूठा, भ्रामक और तथ्यहीन पाया गया। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में शेयर किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके बावजूद इस मुद्दे को लेकर विभिन्न मंचों पर बयानबाजी और चर्चाओं का दौर अभी भी जारी है।
बेटी अदिति यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर क्या बोलीं मां डिपंल यादव?
मैनपुरी से सांसद और समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने अपनी बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों को लेकर आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग सुनियोजित तरीके से घृणित अभियान चला रहे हैं और उनकी बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करवा रहे हैं। डिंपल यादव ने कहा कि यह सब राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की साजिश है। सपा ऐसे नकारात्मक और भटकाने वाले राजनीतिक हथकंडों से प्रभावित नहीं होगी तथा बीजेपी के झूठ को बेनकाब करती रहेगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा लगातार उठाया जाता रहेगा।
सीएम योगी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ दिन पहले उनके संज्ञान में यह मामला आया था कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक या अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती और ऐसे मामलों में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि जिस तरह वे दूसरों को भाषा और मर्यादा का पाठ पढ़ाते हैं, उसी तरह अपने समर्थकों को भी संयमित और शालीन भाषा का इस्तेमाल करने की सलाह दें।












Click it and Unblock the Notifications