क्‍या वाकई पाकिस्‍तान गया था इजरायल का जेट, सरकार ने दिया जवाब

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि इस्‍लामाबाद, तेल अवीव के साथ संबंधों को स्‍थापित करने की कोशिशों में है। साथ ही इन्‍हीं कोशिशों के तहत एक फ्लाइट इजरायल से चुपचाप इस्‍लामाबाद पहुंची थी। प‍ाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी ने इन खबरों से साफ इनकार कर दिया है। अल्‍वी रविवार सुबह टर्की की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। टर्की रवाना होने से पहले उन्‍होंने मीडिया से बातचीत की और कहा, 'इस्लामाबाद इजरायल से किसी भी प्रकार का संबंध स्थापित नहीं कर रहा है।' दरअसल इजरायल के एक पत्रकार अवी शार्फ ने 25 अक्टूबर को ट्वीट किया था कि इजरायल का एक प्राइवेट जेट तेल अवीव से इस्लामाबाद पहुंचा था। उन्‍होंने ट्वीट में दावा किया था कि जेट में कुछ ऑफिसर्स थे और यह जेट चुपचाप इस्‍लामाबाद पहुंचा था। कई घंटे तक एयरपोर्ट पर रुकने के बाद जेट वापस लौट आया।

pakistan-israel-jet

दोनों देशों के बीच नहीं है कूटनीतिक संबंध

अवी शार्फ का कहना था कि जेट करीब 10 घंटे तक इस्‍लामाबाद एयरपोर्ट पर रुका था। इसके बाद तेल अवीव वापस लौट आया। शार्फ की ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया और लोगों ने सरकार की आलोचना शुरू कर दी। विपक्ष ने भी इमरान सरकार पर निशाना साधा और 'सीक्रेट इजरायली मिशन ' पर सफाई मांगी। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तान में इजरायली निजी विमान उतरने की खबर को 'फर्जी और बेबुनियाद' करार देकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रश्न तो जवाब देने के लायक भी नहीं है। वहीं, सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने भी इस खबर का खंडन किया और कहा कि सरकार इजरायल या भारत से कोई सीक्रेट टॉक्‍स न तो कर रही है और न ही करेगी। चौधरी के मुताबिक यह बड़ा अफसोजजनक है कि पाकिस्तानी फ्लाइंग जोन या उसके किसी एयरपोर्ट पर किसी इजरायली जेट की मौजूदगी की खबर से सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री के इनकार के बावजूद ऐसी खबर आयी है। हालांकि शार्फ ने बाद में कहा कि वह 'पूरी तरह से निश्चित' नहीं हैं कि जेट इस्लामाबाद में उतरा था या नहीं। पाकिस्तान और इजरायल के बीच कूटनीतिक संबंध नहीं है। दोनों देशों के विमानों को एक दूसरे के उड़ान क्षेत्र में जाने की भी इजाजत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+