पाकिस्तान: पेशावर बम धमाके के बाद इस्लामाबाद में हाई अलर्ट
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पेशावर में हुए बम धमाके के बाद इस्लामाबाद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पेशावर बम धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 110 लोग घायल हो गए थे। इस बम धमाके के बाद पाकिस्तान पुलिस ने इस्लामाबाद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान मीडिया की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। इस बम धमाके के बाद इस्लामाबाद में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। इस्लामाबाद से सटे इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Recommended Video

गौरतलब है कि सोमवार को पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाका हुआ है, इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। पेशावर की दीर कॉलोनी में एक मदरसे में एक बम धमाका हुआ है। पुलिस के मुताबिक पेशावर शहर की दीर कॉलोनी स्थित के मदरसे में सुबह के नमाज के बाद विस्फोट हुआ। इस बम धमाके में 8 बच्चे मारे गए। जिस वक्त ये धमाका हुआ उस वक्त मदरसे में 40-50 बच्चे मौजूद थे। वहीं 110 के करीब लोग इस धमाके में घायल हो गए। इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications