पीएम नवाज शरीफ के घर रायविंड पैलेस पहुंचे पीएम मोदी
लाहौर। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से लौटते हुए पाकिस्तान के लाहौर पहुंचे हैं। पीएम मोदी लाहौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पाक पीएम नवाज शरीफ के घर रायविंड पैलेस रवाना हो गए। लाहौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बादपीएम नवाज शरीफ ने पीएम मोदी की अगवानी की थी।

शुक्रवार दोपहर नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो लाहौर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मुलाकात करते हुए भारत लौटेंगे। यह पीएम मोदी की प्रधानमंत्री के रूप में पहली पाकिस्तान यात्रा है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच लाहौर में कुछ देर बातचीत होगी। फिलहाल पीएम मोदी नवाज शरीफ के घर रायविंड पैलेस में हैं। यहां पर नवाज की बेटी मेहरुन्निसा की बेटी की शादी का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications