तो कश्मीर पर हुई पीएम मोदी और शरीफ के बीच वार्ता!
लाहौर। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अपनी मुलाकात के दौरान कश्मीर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी का दावा है कि दोनों नेताओं ने कश्मीर मुद्दे सहित कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

गौरतलब है कि मोदी रूस और अफगानिस्तान की यात्रा के बाद स्वदेश वापस लौटते समय शुक्रवार शाम लाहौर में रुके थे। भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भारत-पाकिस्तान शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निश्चय किया।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक पाकिस्तान यात्रा को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह सही दिशा में उठाया गया कदम है।
उनके मुताबिक मोदी के इस स्वागतयोग्य कदम से दोनों देशों के बीच ठंडे पड़ चुके संबंधों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से संबंध सुधारने की यह प्रक्रिया विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की यात्रा कर शुरू की थी।
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेस (एनसी) के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता दोबारा शुरू करना एक अच्छा और स्वागतयोग्य कदम है।












Click it and Unblock the Notifications