पाकिस्‍तान के PM इमरान खान बोले अब अगर किया भारत ने हमला तो सिखाएंगे कड़ा सबक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर जम्‍मू कश्‍मीर पर भारत को धमकी दी है। पीएम इमरान खान ने कहा है कि अगर भारत ने अब पाकिस्‍तान पर किसी भी तरह का कोई हमला किया तो यह आखिरी हमला होगा। इमरान की मानें तो कोई भी हिमाकत करने पर उनके देश की सेना भारत को कड़ा सबक सिखाएगी। इमरान ने यह बातें पीओके के तहत आने वाले मीरपुर में 'कश्‍मीर एकजुटता दिवस' के मौके पर आयोजित रैली में कही हैं।

'अल्‍लाह का हुकूम है'

'अल्‍लाह का हुकूम है'

इमरान ने कुरान का हवाला देते हुए कहा, 'अल्‍लाह हमें हुकुम करता है कि अपनी आजादी के लिए हम अपनी जान भी दे सकते हैं। नरेंद्र मोदी साहब ये पाकिस्तान के अंदर वो लोग बसते हैं जिनका दीन कहता है कि एक इंसान का कत्ल सारी इंसानियत का कत्ल। एक तरफ तो हमारा अल्लाह कुरान में ये हुकुम देता है। इंसानी जान की इतनी कदर है। और दूसरी तरफ अल्लाह हमें हुकुम करता है कि अपनी आजादी के लिए अपनी जान अगर तुम कुर्बान करते हो तो पैगम्बरों के बाद शहीद का दूसरे नंबर पर सबसे बड़ा दर्जा अल्लाह देता है।'

इंडियन आर्मी को सबक सिखाने की धमकी

इंडियन आर्मी को सबक सिखाने की धमकी

इमरान यहीं नहीं रुके और उन्‍होंने आगे कहा, 'कहने का मतलब ये कि इस कौम पर अगर आपने हमले किए तो याद रखना यहां 20 करोड़ जो पाकिस्तानी रहते हैं ये बच्चा-बच्चा आखिरी सांस तक लड़ने वाला है।' इमरान खान ने रैली में एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के आर्टिकल-370 को खत्‍म करने के फैसले का संदर्भ देते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी, जो आपने और इंडियन आर्मी चीफ ने इस देश को लेकर बयान दिया है, ये आप दोनों को मेरा जवाब है. 20 करोड़ से अधिक पाकिस्तानी और सेना भारत को कड़ा सबक सिखाएगी।'

कुछ दिन पहले भी उगला जहर

कुछ दिन पहले भी उगला जहर

इमरान का इशारा पीएम मोदी के उस बयान की तरफ था जो उन्‍होंने नेशनल कैडट कोर (एनसीसी) के कार्यक्रम में दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए भारतीय सेना को हफ्ता दस दिन का समय लगेगा। इमरान खान ने पिछले दिनों भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला था। मलेशिया के दौरे पर गए इमरान ने कहा था कि 'भारत फासीवाद और चरमपंथ के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और अगर इसने यह रास्ता नहीं छोड़ा तो यह कई टुकड़ों में विभाजित हो जाएगा।'

भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ने की मांग

भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ने की मांग

10 फरवरी के बाद जेहाद की मांग एक तरफ इमरान इस तरह से जहर उगल रहे हैं तो वहीं पाकिस्‍तान में सांसद उनसे मांग कर रहे हैं कि अब उन्‍हें भारत के खिलाफ जंग यानी जेहाद छेड़ देना चाहिए। पाकिस्‍तान के एक सांसद ने जो संसद में उस तारीख तक की सलाह पीएम को दे दी है कि कब उन्‍हें भारत के खिलाफ युद्ध शुरू करना चाहिए। सोमवार को एक सांसद ने पीएम इमरान से कहा है कि वह 10 फरवरी के बाद पड़ोसी के खिलाफ जेहाद का ऐलान कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+