इन वजहों से शादी के लिए रिजेक्ट हुईं पाकिस्तानी लड़कियां, ट्विटर पर बयां की हकीकत
लड़कियों ने एक-एक करके वजहें बतानी शुरू कर दीं, जिनके कारण उन्हें शादी से रिजेक्ट किया गया। दिलचस्प बात ये है कि ज्यादातर मामलों में लड़के की जगह उसके परिजनों ने शादी से इनकार किया।
इस्लामाबाद। शादी हर किसी की जिंदगी का एक खूबसूरत सपना होता है लेकिन सही लड़का या लड़की मिलना और फिर उसकी तैयारियों का काम भी काफी मुश्किल है। लोग ऐसा जीवनसाथी चाहते हैं जो उन्हें समझे न कि उनकी चमड़ी के रंग और चेहरे की बनावट पर उलझा रहे। पाकिस्तान की कुछ लड़कियां अपनी निजी जिंदगी के अनुभव सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं और बता रही हैं कि उन्हें किन वजहों से शादी से इनकार कर दिया गया।

दांत खराब थे तो किया शादी से इनकार
ट्विटर पर @oh_my_mascara नाम की यूजर ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया तो एक के बाद एक महिलाओं का गुस्सा बाहर आ गया। उसने लिखा, 'महिलाओं, बताओ वो कौन सी वजहें हैं जिनके कारण आपको शादी से मना कर दिया गया। कल मुझे इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि मेरे आगे के दांत खराब हैं।'
इसके बाद लड़कियों ने एक-एक करके वजहें बतानी शुरू कर दीं, जिनके कारण उन्हें शादी से रिजेक्ट किया गया। दिलचस्प बात ये है कि ज्यादातर मामलों में लड़के की जगह उसके परिजनों ने शादी से इनकार किया। आप भी पढ़िए ये वजहें-












Click it and Unblock the Notifications